LIVE UPDATE

BJP स्टार प्रचारक अमित शाह और योगीनाथ आज आएंगे छत्तीसगढ़…..प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लेंगे चुनावी सभा

बीजेपी स्टार प्रचारक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज छत्तीसगढ़ आ रहे है | दोनों स्टार प्रचारक प्रदेश के अलग अलग जिलों में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे | अमित शाह जहा पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के गढ़ राजनांदगांव में आम सभा लेंगे वही सीएम योगी आदित्यनाथ बिलासपुर अभनपुर समेत चार जिलों पर चुनावी सभा लेंगे |

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज शुक्रवार को दोपहर 3.05 बजे राउरकेनला ऐयरपोर्ट ओडिशा से विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और प्राइवेट हेलीकॉप्टर से डोंगरगांव जाएंगे। यहां जेंट्स क्लब मैदान पर वे चार बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, वही शाह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी सभा को सम्बोधित करेंगे | बताया जा रहा है कि आमसभा को संबोधित करने के बाद अध्यक्ष अमित शाह रायपुर पहुंचकर वाराणसी के लिए रवाना होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष विमान से 11 बजे ​दरिया एयरपोर्ट अंबिकापुर पहुंचेंगे। वे 11.20 बजे अंबिकापुर में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जांजगीर चांपा की सभा को 12.40 बजे संबोधित करेंगे। उनकी तीसरी सभा दोपहर 2.10 बजे बिलासपुर में होगी। इसके बाद अंतिम सभा रायपुर लोकसभा के अभनपुर में 3.35 बजे होगी। इस सभा के बाद वे शाम 5.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनउ किे लिए रवाना होंगे ।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles