LIVE UPDATE
Trending

BJP का “विकास खोजो अभियान” आज से….पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कसा तंज, बोले – प्रदेश में लोकतांत्रिक अफरा-तफरी का माहौल, सरकार पूरी तरह से नाकाम

…..  भाजपा का विकास खोजो अभियान 19 दिसम्बर से- श्री अमर अग्रवाल

विगत 4 सालों में भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की खोज करने के लिए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल विधानसभा क्रमांक 30 बिलासपुर के विभिन्न वार्डों में 19 दिसंबर से 5 जनवरी तक वार्डो में पैदल यात्रा करेंगे। अभियान के प्रथम दिवस स्थानीय भाजपा के पश्चिम मंडल मध्य मंडल एवं दक्षिण मंडल के तीन अलग अलग वार्डों में पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल मंडल के पदाधिकारियों विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ वार्डों में विकास खोजो अभियान के अंतर्गत नागरिक जनों से  मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे। प्रतिदिन विभिन्न वार्डों में श्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ विकास खोजो अभियान के तहत नागरिकों को भाजपा शासनकाल में किए गए सुशासन और विकास के कार्यों के संबंध में चर्चा करने के साथ चार सालों में भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा की गई कोरी घोषणाओ की जमीनी हकीकत बताई जाएगी। श्री अग्रवाल का मानना है कि चार वर्षों में कांगेस राज प्रदेश में लोकतांत्रिक अफरा-तफरी का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
April 18, 2026
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री की ब्रांडिंग इस प्रदेश की सबसे बड़ी योजना है। कांग्रेस की सरकार ने चार सालों में केवल घोषणाबाजी और लीपापोती की है। शहर की जनता की मूलभूत समस्याओं बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा ,स्वास्थ्य और बढ़ते शहर की जरूरतों को पूरा करने के लिए निगम के सरकार ,नगरीय प्रशासन विभाग के पास कोई भी नई योजना नहीं है। प्रदेश के नगरीय निकाय निकायों में स्वायत्तता का संकट है राज्य सरकार के द्वारा किसी प्रकार का अनुदान नहीं दिया जा रहा है ।केंद्र प्रवर्तित योजनाओं से  यूटिलाइजेशन भेजकर ही वाह वाही लूटने का काम हो रहा है। स्थानीय निगम प्रशासन की लापरवाही से बिलासपुर की स्मार्ट सिटी का दर्जा खतरे में है, जनता की गाढ़ी कमाई की बंदरबांट के लिए सत्तादल में लूटपाट मची हुई है।

विकास खोजो अभियान के प्रथम दिवस पश्चिम मंडल के उसलापुर  शुभम विहार,बाब जी कालोनी  नेचर सिटी इलाका ,वार्ड क्रमांक 12 मदर टेरेसा वार्ड एवं शिवाजी नगर वार्ड क्रमांक 28 में विकास खोजो अभियान की शुरुआत की जाएगी। श्री अग्रवाल ने कहा शहरवासी आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है,जनता खुद वार्डो विकास ढूंढ  रही है। वार्डो में  विकास के लिए लोग लालायित हैं,लेकिन प्रशासन गायब है प्रतिनिधि मोहताज हो चले है। श्री अमर अग्रवाल ने जारी बयान में  बिलासपुर वासियों से आह्वान किया है- मैं आपके घर, आपके वार्ड में समस्या जानने के लिए आ रहा हूं, आज शहर में जो भी विकास के काम दिखाई देते हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्याकल देन है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में बिलासपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला, शहर के नागरिकों की समस्याओं के हल करने के लिए हर मोर्चे पर भारतीय जनता पार्टी तत्परता के साथ कार्य करने को तैयार है।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles