देश - विदेश
Trending

BJP कार्यकर्ताओं पर FIR : PCC अध्यक्ष के नेम प्लेट में कालिख पोतने, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले बने आरोपी….दर्जन भर से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपराध दर्ज


पिछले दिनों बीजेपी युवा मोर्चा के हल्लाबोल कार्यक्रम के मुख्यमंत्री निवास घेराव एवं प्रदर्शन के दौरान कबीर चौक सिविल लाइन में माननीय विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के शासकीय निवास के नेम प्लेट पर कालीख एवं मिट्टी पोतने तथा मौके पर ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों के शासकीय कार्य में व्यवधान पैदा करने, वहां लगे बैनर एवं पोस्टर को फाड़ने के प्रकरण में थाना सिविल लाइन में रायपुर में आरोपी बीकेश साहू एवं विवेक जायसवाल निवासी कुसमी जिला बलरामपुर एवं उनके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है

इसी प्रकार पुराना सर्किट हाउस के पास अभियंता चौक पर आरोपी विशाल पांडे, धीरज मिश्रा,रंजीत तिवारी निवासी कबीर नगर रायपुर,शुभंकर द्विवेदी निवासी आमानाका ,रायपुर ,मिथिलेश यादव निवासी कुम्हारी ,कमलेश सूर्यवंशी निवासी राजनांदगांव, अजय जगत निवासी कालीबाड़ी रायपुर,सुमित साहू निवासी सूरजपुर,केदार दीवान निवासी जगदलपुर एवं सौरव शर्मा वर्मा निवासी बिरगांव रायपुर एवं उनके अन्य सहयोगीयों के द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ अभद्रता शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने उनसे धक्का-मुक्की कर चोट कारित करने एवं सर्किट हाउस के अंदर पत्थरबाजी करने व तोड़फोड़ करने की आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है घटना के दौरान प्राप्त वीडियो के आधार पर प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी गण एवं प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp