यूपी-पंजाब-गुजरात में BJP का बड़ा बदलाव! UP की कमान विनोद तावड़े को, पंजाब में पूनिया और गुजरात में चुग की एंट्री


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात जैसे अहम चुनावी राज्यों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। इन नियुक्तियों को बीजेपी की चुनावी रणनीति और संगठन को जमीन पर मजबूत करने की बड़ी कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

UP में तावड़े की ‘अग्निपरीक्षा’, पटेल सह-प्रभारी

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश जैसे सबसे अहम चुनावी राज्य की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को सौंपी है। उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया गया है। दोनों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए यूपी बीजेपी के लिए सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौतियों में से एक है। ऐसे में तावड़े को जिम्मेदारी देना पार्टी के लिए बेहद अहम फैसला माना जा रहा है।

पंजाब में पूनिया के कंधों पर बड़ा दांव

पंजाब में बीजेपी ने राजस्थान के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सतीश पूनिया पर भरोसा जताया है। पार्टी लंबे समय से पंजाब में अपना संगठन और राजनीतिक आधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है। अब पूनिया के सामने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी जमीन तैयार करने की चुनौती होगी।

गुजरात की कमान तरुण चुग को

गुजरात में पार्टी ने राज्यसभा सांसद तरुण चुग को प्रभारी बनाया है। गुजरात बीजेपी का मजबूत गढ़ है और आगामी चुनाव में पार्टी की कोशिश अपने संगठनात्मक दबदबे को बरकरार रखने की होगी।

बीजेपी के मुताबिक, इन नियुक्तियों के अलावा अन्य राज्यों के संगठनात्मक प्रभारियों पर फैसला बाद में किया जाएगा। तब तक वहां मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘टीम नितिन नबीन’ में बड़े नामों की एंट्री

यह फेरबदल बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम के गठन के तुरंत बाद हुआ है। पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन में भी कई बड़े बदलाव किए हैं। स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव, जबकि राम माधव और वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं बीएल संतोष संगठन महामंत्री के पद पर बने रहेंगे और मीडिया की जिम्मेदारी अनिल बलूनी के पास ही रहेगी। छत्तीसगढ़ से जुड़े दीपक म्हास्के को सोशल मीडिया की कमान दी गई है।

चुनाव से पहले BJP ने कस ली कमर

उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए प्रभारियों की नियुक्ति से साफ संकेत है कि बीजेपी ने अब चुनावी मोड में संगठन को एक्टिवेट करना शुरू कर दिया है। खासकर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर यूपी और पंजाब में पार्टी की रणनीति पर इन नियुक्तियों का सीधा असर देखने को मिल सकता है। यानी ‘टीम नितिन नबीन’ का पहला बड़ा संदेश साफ है—संगठन में बदलाव के बाद अब फोकस सीधे चुनावी मैदान पर है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp