Big Breaking : वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग कल करेंगे कांग्रेस प्रवेश!…राहुल गाँधी के बुलावे पर दिल्ली के लिए हुए रवाना, रायपुर के किसी एक सीट से पार्टी लड़ा सकती है चुनाव


छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे में राजधानी दिल्ली से सियासत गरम करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है | छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रूचिर गर्ग राजनीति में प्रवेश करने जा रहे है | रुचिर गर्ग कल राहुल गाँधी के समक्ष कांग्रेस प्रवेश करके तमाम अटकलों पर विराम लगा सकते हैं | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बुलावे पर रुचिर गर्ग दिल्ली रवाना हो गए हैं |

कुछ दिनों पहले ही राष्ट्रीय अखबार से इस्तीफा देने के बाद लगातार वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग के राजनीतिक प्रवेश को लेकर चर्चा का बाजार गरम है | जानकारी के मुताबिक़ पिछले कुछ दिनों से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत रुचिर गर्ग कर संपर्क में बने हुए थे, इस बीच कांग्रेस अधिकः राहुल गाँधी से भी टेलीफोनिक बात होने की जानकारी मिल रही थी | आखिरकार आज रुचिर गर्ग दिल्ली के लिए उड़ चुके हैं |   बताया जा रहा है कि कल वो अधिकृत रूप से राहुल गाँधी के सामने कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं | पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उन्हें सदस्यता दिला सकते हैं |

बता दें कि पिछले 30 साल से भी अधिक समय से रुचिर गर्ग पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं, वे अपनी  बेबाक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं | कुछ दिनों पहले  उन्होंने दैनिक नवभारत के प्रमुख संपादक के पद से इस्तीफा दिया था |

कांग्रेस से वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग रायपुर के किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, सूत्रों के अनुसार कांग्रेस रुचिर गर्ग को बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ प्रोजेक्ट कर रही है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp