कल से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे अमित शाह!…पहले दिन बिलासपुर और अंबिकापुर में बूथ प्रभारियों से करेंगे संवाद….13 को जगदलपुर में कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र


प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख की ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर कल छत्तीसगढ़ आ रहे है, इस दौरान वे 14 सीटों के बूथ कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने के साथ ही उन्हें चुनावी मंत्र देंगे | इस दौरान अमित शाह सभी संभागों के 35 हजार बूथ प्रभारियों से डेढ़ घंटा तक संवाद करेंगे |
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, इस दौरान वे प्रदेश के 14 सीटों के 35 हजार बूथ प्रभारियों से डेढ़ घंटे तक संवाद करेंगे, मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह कल यानि शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे दिल्ली से सीधे अम्बिकापुर आएंगे, जहां पर वे बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे, इसके बाद वे सीधे अंबिकापुर से दोपहर दो बजे बिलासपुर पहुंचेंगे जहां पर साइंस कॉलेज मैदान में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के साथ ही कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देंगे | बताया जा रहा है कि अमित शाह बूथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के बाद शाम को वकीलों के साथ भी चर्चा करेंगे |

13 अक्टूबर जगदलपुर जाएंगे

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दूसरे दिन यानि 13 अक्टूबर शनिवार को  सुबह 10 .30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे,जहां पर वे बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे, इसके बाद शाह जगदलसे दोहपर 2 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में रायपुर-दुर्ग संभाग के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे जहां पर वे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे,इसके बाद अमित शाह शाम साढ़े छह बजे मेडिकल कॉलेज सभागार में बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा करेंगे,बताया जा रहा है की अमित शाह के दौरे को लेकर शुक्रवार को देर रात तक जगदलपुर के पार्टी कार्यालय में पार्टी से जुड़े आला नेताओं के साथ ही भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई गई |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp