Big Breaking : भूपेश सरकार का एक और बड़ा फैसला!….DGP एएऩ उपाध्याय हटाए गए, डीएम अवस्थी होंगे छत्तीसगढ़ के नए DGP…1986 बैच के IPS अफसर हैं अवस्थी


प्रदेश के नए मुखिया भूपेश बघेल तीन दिनों के भीतर एक और बड़ा फैसला लेते नजर आ रहे हैं । छत्तीसगढ़ के डीजीपी एएन उपाध्याय को हटाते हुए उनके जगह डीएम अवस्थी को छत्तीसगढ़ का नया डीजीपी बनाया गया है । इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। इस आदेश ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दी है ।

बता दें कि डीएम अवस्थी 1986 बैच के IPS अफसर हैं। तीन दिन पहले भूपेश बघेल की पहली प्रशासनिक फेरबदल में अवस्थी को एसीबी और ईओडब्ल्यू का कमान सौंपा गया था, जिसके बाद आज उन्हें राज्य का नया डीजीपी बनाया गया है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp