CM भूपेश मंत्री मंडल की सूची लेकर आज शाम होंगे दिल्ली रवाना!….मंत्री के रेस में 17 विधायक सबसे आगे, कांग्रेस हाईकमान लगाएगी सूची पर अंतिम मुहर, 24 दिसंबर से पहले गठन की संभावना


छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार में मंत्रिमंडल की गठन को लेकर कवायद तेज़ हो गई है | भूपेश बघेल अपने मंत्रिमंडल में शामिल संभावित विधायकों की सूची लेकर आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे | बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार को  24 दिसम्बर तक मंत्रीमंडल का गठन करना है | बता दें कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सहित कुल 13 मंत्रियों का कोटा है, इनमें से पहले ही दो मंत्री टीएस सिंह देव और ताम्रध्वज साहू मंत्री की शपथ ले चुके है | अब दस नामों पर फाइनल होना है |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से रात्रि 7.40 बजे नियमित विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे | मुख्यमंत्री वहां छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे, उनका 21 दिसम्बर को भी नई दिल्ली में रूकने का कार्यक्रम है |

सूत्रों की माने तो  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 विधायकों की सूचि लेकर दिल्ली गए है, जिनमें दिग्गज नेताओं सहित नए विधायकों का नाम भी शामिल किया गया है | मुख्यमंत्री आज कांग्रेस आलाकमान को मंत्रियो की नाम की सूची सौपेंगे आलाकमान उन नामों पर मंथन कर मुहर लगाएगी |

बता दें कि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनने के बाद पीसीसी चीफ के पद में नहीं बने रहने की इच्छा जता चुके हैं, सूत्रों की मानें तो इन विधायकों में से किसी 1 विधायक को पीसीसी अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है | पीसीसी चीफ का फैसला भी मंत्रीमंडल के साथ साथ हो जायेगा |

राज्यपाल अवकाश पर
राजयपाल आनंदीबेन पटेल 23 से 30 दिसंबर के बीच अवकाश पर रहेंगी। इसके चलते है हो सकता है कांग्रेस जल्द से जल्द मंत्री मंडल की गठन करना चाह रही हो ,ताकि नया  साल लगने से पहले मंत्रिमंडल का हो सके |

ये विधायक मंत्री के रेस में सबसे आगे

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चरणदास महंत
सत्यनारायण शर्मा
रविंद्र चौबे
धनेंद्र साहू
शिव डहरिया
अमितेष शुक्ल
उमेश पटेल
कवासी लखमा
मोहम्मद अकबर
अमरजीत भगत
खेलसाय सिंह
अरुण वोरा
शैलेश पाण्डेय
प्रेमसाय टेकाम
लखेश्वर बघेल
अनिला भेड़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp