CG-ट्रांसफर पर रोक: विशेष परिस्थितियों में ही CM की मंजूरी से मिलेगा स्थानांतरण, इस वजह से जारी हुआ आदेश


चंचल शर्मा, रायपुर, 29 अप्रैल 2026। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार ने अहम प्रशासनिक निर्णय लिया है। सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस महत्वपूर्ण कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों का फिलहाल स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। इसका उद्देश्य जनगणना कार्य को बिना किसी व्यवधान के सुचारू रूप से संपन्न कराना है।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी परिपत्र के मुताबिक, राज्य में 25 जून 2025 से ही स्थानांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। अब जनगणना की तैयारियों को देखते हुए इस प्रतिबंध को और सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं, खासकर उन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जो इस कार्य से सीधे जुड़े हुए हैं।

परिपत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि केवल अत्यंत आवश्यक और विशेष परिस्थितियों में ही स्थानांतरण की अनुमति दी जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित विभागों के बीच समन्वय के बाद ही प्रस्ताव आगे बढ़ेगा और अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद ही लिया जाएगा।

सरकार का मानना है कि बार-बार होने वाले स्थानांतरण से प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते हैं, खासकर ऐसे बड़े और संवेदनशील अभियान में, जिसमें सटीकता और निरंतरता बेहद जरूरी होती है। जनगणना 2027 देश और राज्य के विकास की योजना बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार मानी जाती है, ऐसे में इसकी तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या बाधा से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp