छत्तीसगढ़ खबरें

अर्थी को कंधा दिया, परिवार को भरोसा, बीजेपी विधायक के निधन पर गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, नम आंखों से दी अंतिम विदाई


बालोद: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को बालोद जिले के भेंडरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री साय उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इसके साथ ही उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात की।
सीएम विष्णुदेव साय ने विधायक की अर्थी को कंधा भी दिया। उनके साथ कैबिनेट के कई मंत्री भी शामिल थे। गुरु खुशवंत साहेब ने भी विधायक की अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। सीएम ने विधायकों के परिजनों से मुलाकात कर उनका सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिवार के साथ छत्तीसगढ़ की सरकार हमेशा खड़ी है।

कहा- परिवार के शक्ति प्रदान करे ईश्वर

मुख्यमंत्री साय ने विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे क्षेत्र की जनता और व्यक्तिगत रूप से उनके लिए अत्यंत पीड़ादायक है। डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का सरल व्यक्तित्व, आत्मीय व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

लंबे समय से थे बीमार

बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा लंबे समय से बीमार थे। हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के अनुसार, उनके फेंफड़ों में दिक्कत थी। शुक्रवार दोपहर विधायक का निधन हो गया था।

दो बार विधायक रहे डोमनलाल

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े थे। 1998 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। 1999 में वे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के तत्कालीन सांसद के निजी सहायक के रूप में भी कार्य कर चुके थे। डोमनलाल कोर्सेवाड़ा पहली बार वर्ष 2008 में भाजपा के टिकट पर अहिवारा विधानसभा क्षेत्रसे विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 2023 के चुनाव में बीजेपी ने फिर से डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को उम्मीदवार बनाया और वह चुनाव जीतकर दूसरी बार विधानसभा पहुंचे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp