LIVE UPDATE
Trending

लिंगियाडीह में बेदखली के खिलाफ भड़का गुस्सा; समर्थन में उतरे पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, कहा – “सरकार गरीबी नहीं, गरीबों को हटाने में लगी है… बेदखली कार्रवाई पर निगम को घेरा

बिलासपुर। लिंगियाडीह क्षेत्र में नगर-निगम की ओर से गरीब परिवारों के मकान तोड़ने और गार्डन व कमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण की तैयारी को लेकर आज क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। सर्वदलीय विकास मंच लिंगियाडीह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। मंच के प्रतिनिधियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को सौंपा, जिसे उन्होंने आगे बिलासपुर कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर को प्रेषित किया।

शैलेश पांडेय की एंट्री से बढ़ा प्रदर्शन का प्रभाव, सरकार पर जमकर बरसे पूर्व विधायक

धरने में पूर्व विधायक शैलेश पांडेय के शामिल होते ही प्रदर्शन में तेज़ी आ गई। उन्होंने निगम और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा कार्रवाई गरीबों के साथ खुला अन्याय है। ज्ञापन प्राप्त कर मौके पर मौजूद पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने निगम और सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा हमला बोला।

ये खबर भी पढ़ें…
CG रेरा की बड़ी कार्रवाई: पंजीयन से पहले प्लॉट बेच रही थी गोदरेज प्रॉपर्टीज, 10 लाख का जुर्माना; बुकिंग और मार्केटिंग पर रोक
CG रेरा की बड़ी कार्रवाई: पंजीयन से पहले प्लॉट बेच रही थी गोदरेज प्रॉपर्टीज, 10 लाख का जुर्माना; बुकिंग और मार्केटिंग पर रोक
June 13, 2026
रायपुर, 13 जून 2026। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (CGRERA) ने राजधानी रायपुर के सेजबहार क्षेत्र में विकसित किए जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व विधायक ने कहा—
“यह सरकार गरीबी हटाओ नहीं बल्कि गरीबों को हटाओ की नीति पर चल रही है। जिन गरीबों को दो साल पहले पैसे लेकर जमीन देने का वायदा किया गया, आज उन्हीं लोगों को उजाड़ा जा रहा है। पहले 150 दुकानों को तोड़ा गया, अब सैकड़ों मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। नगर-निगम लगातार बड़े कॉम्प्लेक्स बनाकर यह साबित कर रहा है कि वह कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहता है।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बेदखली की कार्रवाई बंद नहीं की गई तो विरोध और उग्र होगा। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि ज्ञापन में उठाए गए सभी मुद्दों को वे प्रशासन के सामने मजबूती से रखेंगे।

505 परिवार पात्र होने के बावजूद पट्टा लंबित

ज्ञापन में मंच ने कई गंभीर मुद्दे उठाए हैं, 10 रुपये प्रति वर्गफुट राशि जमा करने के बाद भी 505 पात्र परिवारों को अब तक पट्टा नहीं मिला। निगम ने पहले 150 दुकानों को तोड़ा, अब 113 मकानों पर कार्रवाई की योजना बना रहा है। गार्डन और कॉम्प्लेक्स के नाम पर गरीबों को विस्थापित करने की साजिश की जा रही है। मास्टर प्लान में क्षेत्र को आवासीय घोषित करने की मांग लंबे समय से लंबित है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
June 13, 2026
बिलासपुर, 13 जून 2026.  नगर पालिक निगम बिलासपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रोजगार और बच्चों की पढ़ाई पर संकट

प्रभावित परिवारों ने बताया कि नगर-निगम द्वारा बिना वैकल्पिक व्यवस्था के तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनके रोजगार पर सीधा असर पड़ेगा। कई बच्चों की स्कूलें भी उसी क्षेत्र में हैं, अचानक विस्थापन से उनकी पढ़ाई बाधित होगी।

अन्य कॉलोनियों में स्वीकृत मैदान आज तक साफ नहीं’

ज्ञापन में बताया गया कि आसपास की कई कॉलोनियों जैसे राजीव गांधी नगर, केसर आवास, हरिसिंह नगर आदि में गार्डन के लिए मैदान स्वीकृत हुए हैं, लेकिन नगर-निगम ने आज तक वहां सफाई तक नहीं की। इसके बावजूद लिंगियाडीह में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की तैयारी है। सर्वदलीय विकास मंच ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने बेदखली की कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई और पात्र परिवारों को पट्टा नहीं दिया, तो क्षेत्र में बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में हिरासत में, लॉज में पुलिस की रेड….सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
CG: तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में हिरासत में, लॉज में पुलिस की रेड….सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
June 13, 2026
भिलाई, 13 जून 2026। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में देह व्यापार से जुड़े एक कथित नेटवर्क का पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles