LIVE UPDATE

मानसून में बीमारी से बचने के लिए अपनाएं ये चार अच्छी आदतें

बारिश के मौसम हर किसी को अच्छा लगता है,बारिश शुरू होते ही सबसे पहले लोगों को बूंदों में भीगना और चाय के साथ गर्मागर्म पकौड़े खाना काफी अच्छा लगता है, लेकिन इस दौरान अगर कुछ छोटी बातों का भी ध्यान रखेंगे तो खुद को और फैमिली को हेल्दी रख पाएंगे. तो चलिए जान लेते हैं।

खानपान का ध्यान रखें
बारिश के मौसम में बैक्टीरिया काफी ज्यादा तेजी से पनपते हैं, ऐसे में कोशिश करें कि बाहर का खाना बिल्कुल भी न खाएं, नहीं तो फूड पॉइजनिंग हो सकती है. इसके अलावा खाने में ऐसे मौसमी फल और सब्जियों को बढ़ा दें जिसमें विटामिन सी से भरपूर मात्रा में हो. इससे इम्यूनिटी मजबूत रहती है और आप वायरल इंफेक्शन से बचे रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
UPI से पैसा गलत खाते में चला गया? घबराने की नहीं जरूरत, इस प्रक्रिया से मिल सकता है रिफंड
UPI से पैसा गलत खाते में चला गया? घबराने की नहीं जरूरत, इस प्रक्रिया से मिल सकता है रिफंड
February 7, 2026
नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान के दौर में UPI लोगों की पहली पसंद बन चुका है, लेकिन कई बार जल्दबाजी या...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाइजीन का रखें खास ध्यान
बारिश के मौसम में नमी की वजह के बैक्टीरिया और कीट-पतंगे भी काफी बढ़ जाते हैं. ऐसे में हाइजीन का खास ध्यान रखना चाहिए. जैसे बच्चों को खाने से पहले हाथ जरूर धुलवाएं. कपड़ों को अच्छी तरह से धूप में सुखाएं और घर में भी साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।

पानी को उबालकर करें इस्तेमाल
वैसे तो आजकल ज्यादातर घरों में प्यूरीफायर लगे होते हैं और लोग फिल्टर पानी ही पीते हैं, लेकिन अगर आपके यहां सप्लाई का पानी आता है तो खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करने से लेकर पीने तक के लिए उबला हुआ पानी सही रहता है. बारिश के मौसम में भी शरीर को हाइड्रेट रखें।

ये खबर भी पढ़ें…
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
March 7, 2026
Dhurandhar 2 Trailer Out: धुरंधर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आज 7...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Health Tips in Hindi; सावधान ! बारिश वाली बीमारियां बन सकती है जानलेवा, मानसून में ऐसे रखें सेहत का ख्याल

कच्ची सब्जियां खाने से बचें
सलाद खाना वैसे तो काफी फायदेमंद रहता है, लेकिन बारिश के मौसम में कच्ची सब्जियां खाने से बचना चाहिए और खासतौर पर जो सब्जी जड़ में उगती हो. अगर सलाद खाना है तो उन सब्जियों को बेकिंग सोडा या फिर सफेद सिरका में डालकर कुछ देर छोड़ देना चाहिए और फिर धोने के बाद खाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
March 28, 2026
IPS KK Bishnoi-Anshika Verma wedding: यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी संभल के आईपीएस केके बिश्नोई (KK Bishnoi) और बरेली की एसपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारिश में भीगने के बाद सावधानी बरतें
बारिश की बूंदे गिरते ही अगर आप भी तुरंत भीगने चले जाते हैं तो इसके बाद बालों को शैंपू करने के साथ ही नॉर्मल बाथ भी लें. इसके अलावा अगर आप या बच्चे बारिश में भीग जाएं तो सबसे पहले कपड़े बदलकर बालों को सुखाना चाहिए और तुरंत पंखे, कूलर या एसी में नहीं जाना चाहिए।

Related Articles