LIVE UPDATE

IND vs SL 1st ODI : भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला, अक्षर की फिरकी में फंसे सदीरा, श्रीलंका को तीसरा झटका

भारत और श्रीलंका के बीच आज वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में है।

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज (2 अगस्त) पहला मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में है. मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने पहले बैटिंग करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 80 से ज्यादा रन बना लिए हैं. पथुम निसंका और कप्तान चरिथ असलंका क्रीज पर हैं. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
IPL 2026 में आज डबल धमाका: दिल्ली-पंजाब और राजस्थान-हैदराबाद के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले
IPL 2026 में आज डबल धमाका: दिल्ली-पंजाब और राजस्थान-हैदराबाद के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले
April 25, 2026
IPL 2026 में आज 25 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे क्रिकेट फैंस के लिए दिन बेहद रोमांचक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही और उसने तीसरे ही ओवर में अविष्का फर्नांडो का विकेट गंवा दिया. फर्नांडो सिर्फ एक रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर अर्शदीप के हाथों लपके गए. श्रीलंका ने फिर 14वें ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस (14) का विकेट खोया, जो शिवम दुबे की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए. कुसल मेंडिस जब आउट हुए, उस वक्त श्रीलंका का स्कोर 46 रन था. श्रीलंका को फिर जल्द ही तीसरा झटका लग गया. सदीरा समरविक्रमा अक्षर पटेल की बॉल पर शुभमन गिल को कैच दे बैठे।

पहले वनडे में भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू
Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू
May 2, 2026
Raipur IPL Match Tickets: राजधानी रायपुर में आईपीएल के दो मैचों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यहां 10 मई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले वनडे में श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), जनिथ लियानगे, वानिंदु हसारंगा, डुनिथ वेलालगे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।

ये खबर भी पढ़ें…
RCB-KKR मैच का क्रेज फीका; रायपुर में जाना चाहते हैं देखने तो अब भी खरीद सकते हैं टिकट, हजारों टिकट अब भी खाली
RCB-KKR मैच का क्रेज फीका; रायपुर में जाना चाहते हैं देखने तो अब भी खरीद सकते हैं टिकट, हजारों टिकट अब भी खाली
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026. Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में बुधवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले में Royal...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles