LIVE UPDATE

निगम कमिश्नर पहुंचे दोमुहानी व चिलहांटी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वर्क प्रोग्रेस का लिया जायजा….वाटर ट्रीटमेंट करने कार्ययोजना बनाने अफसरों को दिए निर्देश

शहर के लिए मुसीबत बन चुके सीवरेज प्रोजेक्ट से निजात दिलाने के लिए निगम प्रशासन कार्य में जुट गई है | शहर में चल रहे सीवरेज परियोजना के जायजा लेने के बाद कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने दोमुहानी व चिलहांटी में स्थित सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने निरीक्षण किया।

इस दौरान कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने एसटीपी की तकनीकी जानकारी लेने के साथ कार्यप्रणाली को देखा। इस पर उन्होंने तय लक्ष्य के तहत एसटीपी से कार्य करने कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि निगम प्रशासन द्वारा शहर के सिवेज वाटर को ट्रीटमेंट करने दोमुहानी में 42 करोड़ की लागत से 54 एमएलटी कार्यक्षमता और चिलहांटी में 14 करोड़ की लागत से 17 एमएलडी कार्यक्षमता का सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट है। प्लांट का निर्माण जियोमिलर कंपनी ने किया है और यह आगे तीन साल तक इसका मेंटनेंस भी करेगा। दोनों सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने निरीक्षण किया।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही उन्होंने ट्रीटमेंट प्लांट के हर एक स्टेप के बारे में प्रायोगित तौर पर जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि सिवेज का पानी पहला टैंक में आएगा में आएगा। यहां सिवेज के पानी में 50 एमएम तक के कचरा को अलग करने का कार्य होगा। इसके बाद यह पानी दूसरे टैंक में जाएगा, जहां अन्य बड़े कचरे की सफाई जैसे पन्नी, प्लास्टिक, कांच, धूल, कंकण, मिट्टी को मशीन आटोमेटिक अलग कर देगी। यह कचारा आटोमेटिक टैंक के बाहर खाली स्थान पर कन्वेयर बेल्ट से माध्यम से गिरेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह सिवेज से खाद् बानने के लिए एक अन्य मशीन काम करेगी जो आटोमेटिक सिवेज को उस कंपाट में ले जाएगा और वहां सिवेज से खाद् के रूप में केक बनेगा। इसके बाद एक अन्य टैंक में पानी जाएगा, जहां अंतिम तौर पर लगे वाटर मोटर और राउटर के माध्यम से पानी की सफाई होगी। इसके बाद ट्रीटमेंट पानी टैंक से ओवरफ्लो होकर सिंटैक के माध्यम से नदी में जाएगा।

एसटीपी के पूरे कार्यप्रणाली व क्षमता की जानकारी लेने के बाद कमिश्नर पाण्डेय ने कहा कि सिवेज के पानी को साफ का नदी में छोड़ने की यह योजना महत्वपूर्ण है। इससे एक ओर जहां नदी के पानी का प्रदुषण खत्म होगा। नदी का पानी स्वच्छ होगा तो दूसरे तरफ सिवेज का खाद् बनाने और इससे आय लेने जैसे काम होगा। इस दौरान उन्होंने तय लक्ष्य के तहत एसटीपी से कार्य लेने कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता पीके पंचायती, सुरेश बरूआ सहित जिवोमिलर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

मछली पालन व स्वसहायता समूह को जोड़ने की बात
दोमुहानी व चिलहांटी दोनों ही एसटीपी में पर्याप्त खाली जगह है। इसपर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने खाली जगह में तालाब निर्माण करने और उसमें ट्रीटमेंट वाटर भरकर मछली पालन करने और स्व. सहायता समूह को जोड़कर रोजगार सृजन करने जैसे कार्ययोजना बनाने की बात कही।

एनटीपीसी से एमओयू जल्द

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर पाण्डेय ने सिवेज वाटर सप्लाई के लिए एनटीपीसी सीपत से एमओयू करने संबंधित कार्य की जानकारी ली। इसपर प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री सुरेश बरूआ ने बताया कि एमओयू की तैयारी चल रही है। एमओयू में एनटीपीसी प्रबंधन ने कुछ तकनीकी चीजें जोड़ने की बात कही है, जो जल्द पूर्ण हो जाएगा। इसपर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने जल्द एमओयू करने के निर्देश दिए।

Related Articles