LIVE UPDATE

सियाराम कौशिक आज करेंगे घर वापसी…चंद्रभान बारमते समेत जोगी कांग्रेस के पांच नेता भी होंगे कांग्रेस शामिल… CM भूपेश दिलाएंगे सदस्यता

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के नेता रहे सियाराम कौशिक,चंद्रभान बारमते, चैतराम साहू, संतोष कौशिक और बृजेश साहू आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस में शामिल होंगे | बता दें कि ये सभी नेता अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी रहे है |

बता दें कि विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद जनता कांग्रेस जोगी के बिलासपुर से बृजेश साहू, बिल्हा से सियाराम कौशिक, तखतपुर से संतोष कौशिक, मुंगेली से चंद्रभान बारमते और भाटापारा से चैताराम साहू कांग्रेस नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के संकेत मिल रहे थे | राहुल गांधी के 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान ये सभी दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल होने वाले थे |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही चुनाव हारने के बाद सियाराम कौशिक ने बयान दिया था कि जोगी कांग्रेस में रहते ये उम्मीद थी कि गठबंधन के हालात पैदा कर हम सत्ता के साथ रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया और पूर्ण जनमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई | आगे उन्होंने कहा कि हमने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट काटा था, लेकिन अब लोकसभा में हम वोट नहीं काटना चाहते |

वही पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जाहिर करते हुए चैतराम साहू ने कहा था कि अगर पार्टी हमें सम्मान पूर्वक वापस शामिल होने की अनुमति देती है तो हमें कोई एतराज नहीं है |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles