LIVE UPDATE

CCTV कैमरे से होगी अब रेत घाटों की निगरानी….अवैध खनन रोकने भूपेश सरकार ने लिया फैसला…CM भूपेश ने कहा- कैमरे लगने से अवैध खनन और परिवहन पर लगेगी रोक

राज्य सरकार ने रेत की अवैध खनन रोकने के लिए पंचायत की हाथों से सीएमडीसी के हाथों में देने के बाद अब रेत के घाटों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का फैसला लिया है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि रेत के घाटों में सीसीटीवी कैमरा लगने से रेत की अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगेगी |

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजता सत्र के 12वे दिन आज सदन में जोगी कांग्रेस विधायक प्रमोद शर्मा ने रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए सरकार के प्रयासों के लिए मुुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, सरकार को ऐसे प्रावधान करने चाहिये, जिससे पंचायतों का हित बरकरार रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने खदानों के लिए गैंगवार होने की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कि रेत माफिया काफी पावरफुल है | रेत माफिया पहले से ही अपने पहुंच के दम पर अपने-अपने घाट छांटकर रख लिए हैं। जिन पर सरकार को रोक लगनी चाहिए जिससे रेत अवैध खनन रोकी जा सके |
इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रेत अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए, अवैध खनन के निगरानी के लिए प्रदेश के सभी रेत घाटों पर सीसीटीवी कैमरा लगाई जाएगी | इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रेत की मूल्य में वृद्धि ना हो इसकी भी बात कही है |

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles