LIVE UPDATE

मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण पदक जीतने के बाद….शारदा तिवारी मलेशिया के लिए हुई चयनित

बिलासपुर की मास्टर्स खिलाड़ी शारदा तिवारी ने 39वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण पदक जीते है। यह प्रतियोगिता मीना ताई स्टेडियम नासिक में आयोजित की गई थी | जिसमें महिला मास्टर्स खिलाड़ी शारदा तिवारी ने 55 प्लस आयु वर्ग में तीन खेलों में हिस्सा लेते हुए तीनों खेलों उन्हें में स्वर्ण पदक मिला |

बता दें कि महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य के खिलाड़ियों के साथ बिलासपुर की शारदा तिवारी ने भी हिस्सा ली थी | जहां पर उन्होंने शानदार खेले का प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते | इस जीत के साथ ही उनका चयन अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता मलेशिया के लिए हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने यहां कुल 33 पदक जीते, जिसमें 11 स्वर्ण, 11 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल है । शारदा यहां हैमर थ्रो में 16.25 मीटर, डिस्कस थ्रो में में 19.52 मीटर और जेवलिन थ्रो में 17.52 मीटर फेंकी। वही लंबी कूद के समय उनके पैर में मोच आने से उन्होंने मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाई।

शारदा को पुलिस विभाग ने किया सम्मानित
शारदा तिवारी ने बताया कि इससे पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रायपुर के विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में आयोजित हुई थी, जिसमें उन्होंने डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, हैमर थ्रो में हिस्सा लेते हुए शारदा तिवारी ने सभी में स्वर्ण पदक जीती थी। इस जीत के साथ दिसंबर 2019 में मलेशिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन किया गया है। इस जीत पर उन्हें पुलिस विभाग ने सम्मानित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन जगहों पर भी जीत चुकी है पदक
शारदा तिवारी ने 2013 बैंगलुरू नेशनल से खेलना शुरू की जहां उन्हें कांस्य पदक मिला था, इसके बाद वे कोयंबटूर में हिस्सा ली, जहां स्वर्ण जीतने पर उनका जापान के लिए चयन हुआ। इसके बाद वे गोवा, लखनऊ, विदिशा, कांकेर और नासिक में हिस्सा लिया। 2017 में नासिक में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शारदा को 2 स्वर्ण पदक मिल चुकी है।

पिता, पति और पुत्री मार्गदर्शक हैं
मास्टर्स खेल में हिस्सा लेने वाली शारदा ने बताया कि उनके खेल के पीछे पिता खरसिया पुरानी बस्ती निवासी प्रेम शंकर पांडेय, पति राजेश तिवारी, पुत्री राशि और रिया हैं। यही उनके मार्गदर्शक हैं। बता दें कि उनकी बेटी राशि तिवारी भी कई राष्ट्रीय स्तर में कई पदक जीत चुकी है |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles