देश - विदेश

Breaking : पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय गिरफ्तार, मंत्री से विवाद के बाद पुलिस उठा ले गई थाना….BJP कार्यकर्ताओं ने थाना में मचाया हंगामा


आरंग के पूर्वविधायक नवीन मार्कण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | बताया जा रहा है कि कॉलेज के उद्धघाटन को लेकर मंत्री शिव कुमार डहरिया और पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय के बीच विवाद हुआ है | गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता थाना पहुंच गए है |

पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय ने मंत्री डहरिया पर ओछी की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस कॉलेज का वे उद्द्घाटन कर चुके है, मंत्री डहरिया फिर से उसी कॉलेज का उद्द्घाटन क्यों कर रहे है | जब मैंने इस बात की शिकायत करने मंत्री से रेस्ट हाउस पंहुचा तो मंत्री ने मेरी बात सुने बिना पुलिस कार्रवाई करा दी |

पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि उन्होंने मंत्री शिव कुमार डहरिया के कामकाज को लेकर सवाल उठाया था, जिसके कारण मंत्री नाराज होकर कार्रवाई कर रहे है | उन्होंने बताया कि आरंग क्षेत्र के लोगो को यूपी के हाथरस में बंधक बनाया गया है | इस पर मंत्री ने किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp