LIVE UPDATE

अंतागढ़ टेपकांड पर BJP का हल्लाबोल!…भूपेश सरकार के खिलाफ BJP सड़क पर, कहा- बदलापुर की राजनीति कर रही सरकार, प्रदेश में आतंक का माहौल….. हेलमेट पहनकर पत्रकारों ने किया कवरेज

भूपेश सरकार द्वारा विभिन्न मामलों के जांच के लिए गठित एसआईटी टीम को बदलापुर की राजनीति बताते हुए आज बीजेपी ने बूढ़ातालाब के पास धरना दिया | इस धरने में प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत बीजेपी के कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे |

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने भूपेश सरकार पर बदलापुर की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जिस प्रकार से प्रदेश में आतंक का राज स्थापित कर बदलापुर की राजनीति कर रही है, छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं पर झूठा प्रकरण बनाकर फंसा रहे हैं, गुंडागर्दी कर रही हैं, इससे प्रदेश में आतंक का माहौल बना हुआ है |

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक: आम जनता से शालीनता से पेश आएं, लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक: आम जनता से शालीनता से पेश आएं, लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासनिक व्यवस्था को जनकेंद्रित और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से शासकीय अधिकारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीजेपी कार्यलय में पत्रकार के साथ हुई मारपीट को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि पत्रकार हमारा कोई दुश्मन नहीं है, पत्रकार और राजनेता एक दूसरे के पूरक है |

वही पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस सरकर पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर सरकार को जांच ही करानी है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुनिया के टिकट के सौदे को लेकर जो सीडी जारी हुआ था उसके खिलाफ भी कराए | इसके साथ ही राजेश मूणत बहुएपेश सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि कांग्रेस को ऐसी क्या परिस्थिति बन गई थी जो देर रात को मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करना पड़ा |

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
May 1, 2026
बिलासपुर, 01 मई 2026। शहर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही कांग्रेस कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का धरना प्रदर्शन उस नेता के अगुवाई में हो रही है जिसके समर्थकों ने पत्रकार पर हमला किया |

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
May 8, 2026
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेलमेट पहनकर पत्रकारों ने किया कवरेज
पत्रकार के साथ हुई मारपीट के विरोध में पत्रकार धरना स्थल पर एम्बुलेंस लेकर पहुंची, इसके साथ ही पत्रकारों ने बीजेपी के धरने प्रदर्शन का कवरेज हेलमेट पहनकर किए | पत्रकारों का कहना है कि जब तक बीजेपी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा |

Related Articles