LIVE UPDATE

हार के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे है PM मोदी और शाह….कार्यकर्ताओं को करेंगे रिचार्ज….BJP संकल्प रथ आज होगी रवाना

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बिखरी हुई बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे है | आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दोनों दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है | पीएम मोदी रायगढ़ में तो वही अमित शाह राजधानी रायपुर में युवा शक्ति केंद्र को सम्बोधित करेंगे |

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को रायगढ़ आएंगे, इस दौरान पीएम मोदी जनसभा को सम्बोधित करने के साथ ही बीजेपी नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा करेंगे | पीएम मोदी और अमित शाह का ऐसे समय में छत्तीसगढ़ दौरा भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब पूरा प्रदेश बीजेपी बिखरी हुई है |

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक: आम जनता से शालीनता से पेश आएं, लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक: आम जनता से शालीनता से पेश आएं, लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासनिक व्यवस्था को जनकेंद्रित और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से शासकीय अधिकारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी को रायपुर के इनडोर स्टेडियम में होने वाली बीजेपी कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होंगे | मिली जानकारी के अनुसार रायपुर लोकसभा के 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता इस सम्मलेन में शामिल होंगे | अमित शाह कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने के साथ ही उन्हें चुनावी मन्त्र देंगे |

पीएम मोदी और अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कल रविवार को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बैठक रखी गई थी, इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पवन देव साय, के साथ सभी सांसद, विधायक, महापौर, नगर पालिकाओं के अध्यक्ष समेत बीजेपी के नेता कार्यकर्ता शामिल थे |

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
May 1, 2026
बिलासपुर, 01 मई 2026। शहर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीजेपी भी कांग्रेस के तर्ज पर लोगों के सुझाव लेकर संकल्प पत्र तैयार करेगी | आगामी लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र के लिए आज रायपुर, बस्तर, सरगुजा संभाग के लिए तीन रथ रवाना होंगे | रायपुर के रथ में दुर्ग संभाग भी शामिल है | इसके साथ ही इस रथ यात्रा के लिए बृजमोहन अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है |

बता दें कि पिछली लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश के 11 सीटों में से 10 सीटों में जीत दर्ज की थी, लेकिन जिस तरह से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वापसी की है, उसे देखते हुए बीजेपी के लिए इस आकड़े को पार करना मुश्किल हो सकती है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
May 8, 2026
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles