LIVE UPDATE

पूर्व CM रमन सिंह के ट्वीट पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए पूछा…..CM मैडम कौन है….पाप के घड़े तुम्हारे फूट चुके……..अब पश्चाताप की बारी है,

एसआईटी जांच की मामला प्रदेश की राजनीति में तूल पकड़ती जा रही है, सुबह जहा एसआईटी जांच मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर हमला बोला था | वही शाम को प्रदेश कांग्रेस ने रमन सिंह के ट्वीट का पलटवार करते हुए कहा है कि पाप के घड़े तुम्हारे फूट चुके, अब पश्चाताप की बारी है |

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने सोशल पेज पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से हमने प्रदेश के गरीब परिवारों व आदिवासी भाइयों-बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य किए हैं। यदि भूख से व्याकुल गरीब परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था करना @INCChhattisgarh की नज़र में अपराध है तो हो, यह काम मैं आगे भी करूँगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक: आम जनता से शालीनता से पेश आएं, लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक: आम जनता से शालीनता से पेश आएं, लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासनिक व्यवस्था को जनकेंद्रित और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से शासकीय अधिकारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही रमन सिंह ने अपने सोशल पेज पर 48 सेकेंड का एक वीडियों जारी करते हुए भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला था, जिसमें उन्होंने कहा था कि

बदले की इस जाँच से भला, सत्य को आंच कहा आयी है |
संख्या में अधिक हो जाने से भला, क्या सियारों ने ”सिंह” पर विजयी पायी है |
गरीबों को चावल देना, तुम्हारे नजर में अपराध है |
मेरे आदिवासी भाइयों का, क्या सरई का बीजा खाना याद है |
भूखों को खाना देना, अगर मेरे अपराध में गईं जाएगा |
तो लाख डिगा ले कदम मेरे, ये अपराध फिर से किया जाएगा |
अपने द्वेष के तराजू में, मेरे कर्मो को क्या तौलोगे |
वर्षों सेवा किया है हमने. क्या उस पर भी कुछ बोलोगे |
झूठे वादों से तुम पहुंचे हो, अब उन्हें पूरा करने की बारी है |
मेरे हौसलों को तोड़ने की चेष्टा न कर |
मेरे साथ मेरी छत्तीसगढ़ महतारी है |

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
May 1, 2026
बिलासपुर, 01 मई 2026। शहर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही कांग्रेस ने भी रमन सिंह के इस ट्वीट के बाद पलटवार करते हुए अपनी सोशल पेज पर पोस्ट शेयर करते हुए रमन सिंह पर जमकर हम बोला है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
May 8, 2026
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गरीबों को चावल देना तो है परोपकार
पर निवाला डकारने वाली CM मैडम कौन है यार?

अपने गुनाहों पर तुम कितना ही परदा करोगे
नान से लूटकर छत्तीसगढ़, कब तक पनामा भरोगे?

पाप के घड़े तुम्हारे फूट चुके
अब पश्चाताप की बारी है,

हमारे हौंसले तो आसमान से भी ऊंचे हैं
क्योंकि अब जनता की बारी है |

Related Articles