LIVE UPDATE

भूपेश मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला, सरकारी प्रपत्रों से हटेगी BJP के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर….पूर्व CM ने जताई आपत्ति, BJP करेगी उग्र आंदोलन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल के सदस्यों से चर्चा कर राज्य सरकर के सरकारी प्रपत्रों से पं.दीनदयाल उपाध्याय की फोटो हटाने का फैसला लिया गया है | राज्य सरकार की इस फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आपत्ति जताई है, और इसे द्वेषपूर्ण बताया है | वही बीजेपी ने सरकारी प्रपत्रों से पं. दीनदयाल की तस्वीर हटाए जाने के विरोध में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है |

बता दें कि प्रदेश में 15 साल से सत्ता में रहे बीजेपी सरकार ने सरकारी प्रपत्रों पर भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर छपवाया था, उस समय सरकार के हर योजना और सरकारी प्रपत्रों पर पं. दीनदयाल का फोटो छपा रहता था |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश में 15 साल बाद सत्ता में आए कांग्रेस सरकार ने सरकारी प्रपत्रों से पं.दीनदयाल उपाध्याय की फोटो हटाने का फैसला लिया है | मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंत्रिमंडल से चर्चा कर सरकारी प्रपत्रों से पं.दीनदयाल कि फोटो हटाने का निर्णय लिया है |

कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए फैसले का विरोध करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आपत्ति जताते हुए इस फैसले को पूरी तरह से द्वेषपूर्ण बताया है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश के महान चिंतक थे। उनकी सोच सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली थी। वहीं भाजपा के सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि बीजेपी सरकारी प्रपत्रों से पं. दीनदयाल की फोटो हटाए जाने पर उग्र आंदोलन करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles