LIVE UPDATE
Trending

महंगी जांच अब मुफ्त, सिकल सेल-थैलेसीमिया मरीजों के लिए बिलासपुर में 6 मई को खास कैंप

बिलासपुर। सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए शहर में एक राहत भरी पहल की जा रही है। 6 मई को उदय चिल्ड्रन हॉस्पिटल में निःशुल्क जांच और परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वेयरहाउस रोड स्थित अस्पताल में लगेगा।

डॉक्टरों के अनुसार, इस कैंप में मरीजों की मुफ्त जांच के साथ विशेषज्ञों से सलाह भी दी जाएगी। खास बात यह है कि मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए HLA टाइपिंग जैसी महंगी जांच भी बिना किसी शुल्क के की जाएगी, जो आमतौर पर काफी खर्चीली होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026: छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिविर में दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल से सीनियर विशेषज्ञ डॉ. गौरव खारिया और उनकी टीम भी शामिल होगी। वे मरीजों को बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) और आगे के इलाज को लेकर जरूरी मार्गदर्शन देंगे।

डॉक्टरों ने बताया कि थैलेसीमिया मेजर के कुछ मरीजों का इलाज अपोलो दिल्ली में मुफ्त में संभव हो सकता है। वहीं सिकल सेल के मरीजों को सरकारी योजनाओं के तहत 18 से 20 लाख रुपये तक की सहायता मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
June 17, 2026
रायपुर 17 जून 2026 /कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम नागोई में 16-17 जून की रात हुए दोहरे हत्याकांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है। इसे खत्म करने के लिए सरकार लगातार अभियान चला रही है। बड़ी संख्या में लोगों की जांच की जा चुकी है और हजारों मरीजों की पहचान भी हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अब इस बीमारी के इलाज में नई दवाएं और तकनीकें भी सामने आ रही हैं, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है। आने वाले समय में जीन थेरेपी जैसी तकनीकें स्थायी इलाज का रास्ता खोल सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
June 18, 2026
सक्ती, 18 जून 2026: जिले के रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक जगजीवन टोण्डे (क्रमांक 48) को अनुशासनहीनता और कर्तव्य के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोजकों ने प्रेस वार्ता के माध्यम से लोगों से अपील की है कि इस मुफ्त शिविर की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद मरीज इसका लाभ उठा सकें।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp