LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग : भिलाई स्टील प्लांट के 3 अफसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक अफसर की तलाश जारी, प्लांट में 14 लोगों की मौत के मामले में हुई कार्रवाई

भिलाई स्टील प्लांट में 14 लोगों की मौत मामले में आज भट्टी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसपी के तीन अधिकारीयों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार किए गए अफसरों में नवीन कुमार उप महाप्रबंधक ऊर्जा प्रबंधन, जीएन वेंकटसुब्रह्मण्यम महाप्रबंधक कोक ओवेन बैटरी एवं टी पंड्या राजा महाप्रबंधक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्य आरोपी ईडी वर्क्स पीके दास के छुट्टी पर होने से गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। हालंकि जमानती धाराओं की वजह से तीनों अधिकारीयों को गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि अक्टूबर माह में भिलाई इस्पात संयंत्र नियमित मरम्मत कार्य के दौरान स्टील प्लांट के कोक ओवन की बैटरी क्रमांक-11 में भीषण हादसा हुआ था। इस हादसे में 14 कर्मी की मौत हो गई थी | उसके बाद प्रबंधक द्वारा जांच टीम बनाई गई थी, जिसके बाद आज भट्टी पुलिस ने जांच में दोषी पाए जाने पर तीन अधिकारीयों को गिरफ्तार किया, वहीं एक आरोपी छुट्टी में बाहर होने के कारण गिरफ्तार नहीं हो पाया | गिरफ्तार करने के कुछ देर बाद तीनों अधिकारीयों को जमानती धाराओं की वजह से छोड़ दिया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles