बीजापुर में नक्सली हमला, नक्सलियों ने जवानों के एंटी लैंडमाइन वाहन को उड़ाया, 6 जवान घायल, 2 की हालत नाजूक, चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे थे जवान


बीजापुर जिले से चुनावी ड्यूटी कर वापस लौट रहे है बीएसएफ के जवानों के वाहन को नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर उड़ा दिया, विस्फोट इतना भयानक थी की वाहन हवा में उड़ गई और उसके परखच्चे उड़ गए, इस घटना की पुष्टि करते हुए एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि विस्फोट से 6 जवान जवान घायल हो गए है, वही दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, घायल जवानों को इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार की सुबह बीएसएफ के जवान चुनावी ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे, आधा दर्जन से ज्यादा जवान वाहन में सवार थे, इसी दौरान कोडेपाल के महादेवघाट के पास नक्सलियों ने बीएसएफ जवानों के वाहन को आईईडी विस्फोट कर उड़ा दिया, विस्फोट इतनी भयानक थी की पूरी वाहन के परखच्चे उड़ गए, जिसमें 6 जवान घायल हो गए, वही 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, घायल जवानों में एएसआई नरेश सिंह, कांस्टेबल भगवान सिंह, निरंजन सिंह,आलोक सिंह और चालक और एक ग्रामीण भी है, इलाज के लिए घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, इस घटना की पुष्टि एसपी मोहित गर्ग ने की है।

घायल जवानों के नाम
एएसआई नरेश सिंह
कांस्टेबल भगवान सिंह
कांस्टेबल निरंजन सिंह
कांस्टेबल आलोक सिंह
सीजीपी गणपति वसन और एक सिविलियन ड्राइवर है

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp