गृहमंत्री पैकरा समेत 11 प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग ने थमाया नोटिस, जानिए क्या है वजह


छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग को चुनावी खर्च का हिसाब नहीं देने के कारण प्रतापपुर विधानसभा बीजेपी प्रत्याशी गृहमंत्री रामसेवक पैकरा सहित 11 स्थानीय प्रत्याशियों को चुनाव आयोग की ओर से नोटिस जारी किया गया है |

चुनाव आयोग ने नोटिस जारी करते हुए गृहमंत्री रामसेवक पैकरा सहित 11 विधानसभा प्रत्याशियों से जवाब मांगा है, बताया जा रहा है कि आयोग के निर्देश के बावजूद इन सभी प्रत्याशियों ने चुनाव के दौरान हुए किसी भी प्रकार के खर्च का ब्योरा अभी तक जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा नहीं किया गया है, इसी कारण चुनाव आयोग ने प्रतापपुर विधानसभा बीजेपी प्रत्याशी रामसेवक पैकरा सहित 11 स्थानीय प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, बता दें कि विधानसभा प्रतापपुर में दूसरे चरण के तहत 20 नवम्बर को मतदान होना है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp