LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ चुनाव 2018 : पहले चरण में रिकार्ड 76.28 प्रतिशत मतदान, खैरागढ़ में सबसे अधिक 84.33 फीसदी, तो बीजापुर में सबसे कम 47.35 फीसदी मतदान, देखिए 18 सीटों पर मतदान के आंकड़े

पहले चरण के मतदान संपन्न होने के बाद मतदान का प्रतिशत भी सामने आने लगा है | छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आज प्रेस कांफ्रेंस लेकर पहले चुनाव के चुनाव संबंधी विस्तृत जानकारी दी | पहले चरण में रिकार्ड मतदान होते हुए 76.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है |

राज्य निर्वाचन आयोग के सीईओ सुब्रता साहू ने प्रदेश में12 नवम्बर को संपन्न हुए पहले चरण के मतदान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस बार पहले चरण के चुनाव में  76.28 प्रतिशत मतदान हुआ है, इसमें 18 सीटों पर मतदान किया गया था, जिसमें राजनांदगांव की 6 और बस्तर संभाग की 12 सीटें शामिल है,  इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार पहले चरण के चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है, पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया है, पिछली बार यह आंकड़ा 75 प्रतिशत था, इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पहले चरण के चुनाव में कांकेर में एक मतदान केंद्र का बहिष्कार किया गया । इस दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. एस भारतीदासन, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी समीर बिश्नोई सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे ।
सबसे ज्यादा मतदान डोंगरगांव में हुई है जहां 85.15 फीसदी मतदान हुई है, जबकि खुज्जी में 84.48 फीसदी, वहीँ खैरागढ़ में 84.33 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया, वहीं जबकि डोंगरगढ़ में 82.53 फीसदी, इसके साथ ही मुख्यमंत्री रमन सिंह के संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव में 78.66 प्रतिशत वोटिंग हुई है । मोहला मानपुर में 80 प्रतिशत मतदान हुआ है, नक्सल प्रभावित बस्तर में 83.51 फीसदी मतदान हुई है, जबकि सबसे कम मतदान बीजापुर में 47.35 फीसदी हुई है, वहीं अन्य जगहों की बात करें तो अंतागढ़ में 74.45 फीसदी, भानुप्रतापपुर में 76.77 फीसदी, जबकि कांकेर में 78.54 फीसदी मतदान हुई है, वही केशकाल में 81.32 फीसदी, कोंडागांव में 82.84, नारायणपुर में 74.40 फीसदी, जगदलपुर में 78.24 फीसदी, चित्रकोट में 80.31 फीसदी, दंतेवाड़ा में 60.62 फीसदी और वही कोंटा में 55.30 फीसदी मतदान हुई है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles