CM Sai Singapore Visit: आज से सिंगापुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, 3 से 6 अक्टूबर तक दौरे पर; ग्लोबल निवेशकों से सीधा संवाद, उद्योग-रोजगार पर बड़ा फोकस


रायपुर, 3 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक साझेदारी के नए अवसर तलाशने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए Singapore-India Network for Growth (SING) Forum 2026 में शामिल होंगे।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के नामांकन पर SING Forum 2026 के लिए छत्तीसगढ़ और हरियाणा का चयन किया गया है। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन की ओर से आयोजित यह मंच भारत और सिंगापुर के वरिष्ठ सरकारी प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, निवेशकों और कारोबारी नेतृत्व को एक साथ लाने के लिए तैयार किया गया है।

CEO Roundtable में निवेशकों से आमने-सामने होंगे CM साय

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सिंगापुर के प्रमुख उद्योगपतियों, निवेशकों और कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। CEO Roundtable में छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता, निवेश की संभावनाओं और राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति को सामने रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री निवेशकों को राज्य में उपलब्ध सुविधाओं, One Click Single Window System और उद्योगों के लिए तैयार कारोबारी माहौल की जानकारी देंगे। फोकस छत्तीसगढ़ में नए निवेश और औद्योगिक परियोजनाओं की संभावनाओं पर रहेगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स से IT-ITES तक, कई सेक्टर पर नजर

सिंगापुर दौरे में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, IT-ITES, Global Capability Centre (GCC) और फार्मास्युटिकल्स जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

सरकार के मुताबिक, ऐसे क्षेत्रों पर जोर है जिनसे औद्योगिक गतिविधियों के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकें। तकनीक, कौशल विकास और औद्योगिक सहयोग भी चर्चा के प्रमुख विषयों में शामिल रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

SING Forum में वैश्विक निवेशकों के सामने छत्तीसगढ़

SING Forum 2026 का आयोजन 5 अक्टूबर को Orchard Hotel Singapore में होगा। फोरम का उद्देश्य भारत और सिंगापुर के बीच व्यापार, निवेश और कारोबारी साझेदारी के लिए नए अवसरों को जोड़ना है।

छत्तीसगढ़ इस मंच के जरिए अपनी औद्योगिक क्षमता, संसाधनों और निवेश परियोजनाओं की संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय कारोबारी समुदाय के सामने रखेगा।

स्किल डेवलपमेंट और ग्रीन ग्रोथ पर भी फोकस

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधिमंडल की ओर से Institute of Technical Education, Mandai Wildlife Reserve और Gardens by the Bay से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद किया जाएगा।

इन बैठकों में कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण, वन्यजीव संरक्षण, उद्यानिकी और Green Growth के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा प्रस्तावित है।

इन अधिकारियों के साथ सिंगापुर जाएंगे CM

मुख्यमंत्री के साथ उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, CSIDC के प्रबंध निदेशक विश्वेश कुमार और मुख्यमंत्री के OSD उमेश अग्रवाल शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने दौरे को छत्तीसगढ़ को वैश्विक कारोबारी और औद्योगिक साझेदारों से जोड़ने का अवसर बताया है। दौरे का प्रमुख फोकस निवेश, रोजगार, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक सहयोग पर रहेगा।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp