CG-अवैध रेत-पत्थर पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, रेत-पत्थर से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 2 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान विभागीय उड़नदस्ता दल ने अलग-अलग क्षेत्रों में रेत और पत्थर से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त किए हैं।
खनिज विभाग की टीम ने बस्ती-बगरा क्षेत्र में रेत से भरे 4 ट्रैक्टर पकड़े। जब्त वाहनों को सुरक्षार्थ कोडगार चौकी में रखा गया है। वहीं सारबहरा क्षेत्र से पत्थर से भरा एक ट्रैक्टर और अंडी क्षेत्र से रेत से भरा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। दोनों वाहनों को सुरक्षार्थ अमरपुर पुलिस लाइन में रखा गया है।
वाहन मालिकों पर होगी कार्रवाई
विभाग ने सभी संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। निर्धारित अर्थदंड अथवा समझौता राशि खनिज मद में जमा होने के बाद ही नियमानुसार वाहनों को मुक्त किया जाएगा।
अवैध खनन पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने खनिज विभाग को जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखने तथा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन से मिलने वाली शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण जांच और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
