CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 इंस्पेक्टर और 3 सब-इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट


CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर 7 थाना प्रभारियों (निरीक्षकों) समेत 3 उप निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है.

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है. यह आदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक, सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे.

7 इंस्पेक्टर और 3 सब-इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर

जारी आदेश के अनुसार राजनांदगांव में पदस्थ निरीक्षक लक्ष्मण भगत को जशपुर भेजा गया है. वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में पदस्थ निरीक्षक सतीश कुमार साहू का तबादला बिलासपुर किया गया है. इसी तरह सूरजपुर के निरीक्षक नसीमुद्दीन खान को बलौदाबाजार-भाटापारा, जबकि बलरामपुर-रामानुजगंज के निरीक्षक अजय कुमार साहू को बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp