Trending
CG-शिक्षा विभाग में फिर फेरबदल; DEO से लेकर BEO तक बदली जिम्मेदारियां, देखें पूरी लिस्ट
रायपुर, 11 जून 2026। स्कूल शिक्षा विभाग ने एक और तबादला एवं पदस्थापना आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के अनुसार, सक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) जांजगीर के प्रभारी प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं भुनेश्वर प्रसाद साहू को डायट जांजगीर से स्थानांतरित कर अकलतरा में प्राचार्य पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा रामकुमार कोसले को बिलाईगढ़ का प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) नियुक्त किया गया है।


स्कूल शिक्षा विभाग के इस आदेश को प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभाग द्वारा हाल के दिनों में लगातार तबादला और पदस्थापना आदेश जारी किए जा रहे हैं।

