Trending

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: भाजपाध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात…संगठनात्मक, विकास समेत कई विषयों पर विस्तृत चर्चा


रायपुर 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिन के दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान मंगलवार को श्री साय ने भाजपाध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। श्री साय ने एक्स पर पोष्ट कर इस बात की जानकारी साझा की है।

श्री साय ने लिखा है कि, नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने तथा गरीब, किसान, युवा और मातृशक्ति के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि, सीएम श्री साय ने सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की थी।

 

जनहित और सुशासन पर केंद्रित चर्चा
मुलाक़ात में दोनों मुख्यमंत्रियों ने सुशासन को मजबूत करने, नागरिक सेवाओं के विस्तार और शहरी विकास की गति बढ़ाने पर जोर दिया। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। दोनों नेताओं ने माना कि पारदर्शी प्रशासन और बेहतर सुविधाएँ ही जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती हैं।

राज्यों के बीच समन्वय को बताया आवश्यक
बैठक के दौरान राज्यों के बीच सहयोग और समन्वय को राष्ट्रीय विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने कहा कि देश के समग्र विकास में राज्यों की सक्रिय और साझी भूमिका बेहद अहम है। समसामयिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ, जिनमें शहरी समस्याएँ और आधुनिक प्रशासनिक सुधार शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp