LIVE UPDATE
Trending

CG-थाने में ‘मेहमाननवाजी’ पड़ी भारी: कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, वायरल फोटो से मचा बवाल

बिलासपुर, 24 मई 2026। जिले के कोनी थाना परिसर से वायरल हुई एक तस्वीर ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही तस्वीरों में एक कथित कबाड़ कारोबारी को थाने के भीतर कुर्सी पर बैठाकर आराम से चाय पिलाते हुए देखा गया, जबकि सामने पुलिसकर्मी बैठे नजर आए। तस्वीर सामने आते ही पुलिस और अवैध कारोबारियों के बीच कथित सांठगांठ को लेकर सवाल उठने लगे।

मामले ने तूल पकड़ते ही बिलासपुर एसएसपी ने सख्त रुख अपनाया और इसे विभागीय अनुशासनहीनता मानते हुए प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को तत्काल लाइन अटैच कर दिया। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक वायरल तस्वीर में दिखाई दे रहा व्यक्ति अकबर खान बताया जा रहा है, जो कोनी थाना क्षेत्र में अवतार पैलेस के सामने कथित रूप से अवैध कबाड़ कारोबार संचालित करता है। चर्चा है कि हाल ही में उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के बाद पूछताछ और दस्तावेज जांच के लिए उसे थाने बुलाया गया था।

इसी दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों में अकबर खान कुर्सी पर आराम से बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि पुलिसकर्मी उसके सामने बैठे बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाया कि अवैध कारोबार के आरोपी को थाने में इस तरह की सुविधाएं और व्यवहार क्यों दिया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस आरक्षक गिरफ्तार: रेप के मामले में पुलिस आरक्षक की हुई गिरफ़्तारी, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
CG-पुलिस आरक्षक गिरफ्तार: रेप के मामले में पुलिस आरक्षक की हुई गिरफ़्तारी, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026: राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक आरक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले ही बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने शहरभर में अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कोनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अकबर खान को थाने बुलाया था। लेकिन कार्रवाई के दौरान सामने आई तस्वीरों ने पूरे अभियान की गंभीरता पर ही सवाल खड़े कर दिए।

मामला सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस विभाग हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई की गई। फिलहाल पूरे प्रकरण की विभागीय जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
May 25, 2026
बिलासपुर, 25 मई 2026। बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने कहा कि संबंधित कारोबारी को केवल दस्तावेजों की जांच के लिए थाने बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि उसकी दुकान सील कर दी गई है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *