LIVE UPDATE

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” में मुख्यमंत्री हुए शामिल, कहा – होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है

रायपुर 2 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” एवं “महामूर्ख सम्मेलन 2026” में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करने का पावन अवसर भी है। यह पर्व हमें छोटी-छोटी अनबन और गिले-शिकवे भुलाकर नए सिरे से संबंधों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh ED Raid: BJP के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के रिश्तेदारों के यहां ईडी की छापामारी, गोपाल, भूपेंद्र और रोशन के ठिकानों पर रेड
Chhattisgarh ED Raid: BJP के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के रिश्तेदारों के यहां ईडी की छापामारी, गोपाल, भूपेंद्र और रोशन के ठिकानों पर रेड
April 27, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 27 अप्रैल 2026 । छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार, 27 अप्रैल को बड़ी कार्रवाई की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब में पर्वों को मिल-जुलकर मनाने की एक गौरवशाली परंपरा रही है। रायपुर प्रेस क्लब वर्षों से होली मिलन और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का कार्य कर रहा है, यह परंपरा आगे भी निरंतर जारी रहनी चाहिए। उन्होंने प्रेस क्लब परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कामना की कि यह उल्लासपूर्ण पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता लेकर आए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-जंगलों में मचा “हरियाली का कत्लेआम”; 100+ कीमती पेड़ों की बड़ी तस्करी….बीट गार्ड सस्पेंड, रेंजर व डिप्टी रेंजर पर कार्रवाई की अनुशंसा
CG-जंगलों में मचा “हरियाली का कत्लेआम”; 100+ कीमती पेड़ों की बड़ी तस्करी….बीट गार्ड सस्पेंड, रेंजर व डिप्टी रेंजर पर कार्रवाई की अनुशंसा
April 27, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 27 अप्रैल 2026। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगलों में लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री साय का अनूठे अंदाज में मिर्ची की माला पहनाकर तथा त्रिशूलनुमा पिचकारी भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के होली विशेषांक ‘सेंसलेस टाइम्स’ का विमोचन भी किया।

ये खबर भी पढ़ें…
ई-कॉमर्स का बढ़ता बाजार छोटे व्यापारियों पर भारी? कैट ने केंद्र से सख्त नीति की मांग की
ई-कॉमर्स का बढ़ता बाजार छोटे व्यापारियों पर भारी? कैट ने केंद्र से सख्त नीति की मांग की
April 28, 2026
- कैट ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal को पत्र लिखकर इस दिशा में तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री साय ने बजाया नगाड़ा, रंगों के उल्लास में झूमे पत्रकार

होली मिलन समारोह में उमंग का तब अनोखा वातावरण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वयं नगाड़ा बजाकर उत्सव का जोश दोगुना कर दिया। मुख्यमंत्री के नगाड़ा बजाते ही समारोह में उपस्थित पत्रकारों और अतिथियों ने तालियों से उत्साह व्यक्त किया और पूरे परिसर में आनंद की लहर दौड़ गई। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की धुन पर मुख्यमंत्री भी पत्रकार साथियों के साथ फाग गीतों और होली के उल्लास में सहभागी बने। कार्यक्रम में संगीत, संस्कृति और आपसी भाईचारे का सुंदर संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार  पंकज झा, मुख्यमंत्री के सलाहकार  आर कृष्णा दास, राजनांदगांव सांसद  संतोष पांडेय, विधायक  सुनील सोनी,  मोतीलाल साहू, नगर निगम अध्यक्ष  संजय श्रीवास्तव, रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष  मोहन तिवारी सहित अन्य पत्रकारगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles