Trending

मंत्री के सामने मंच पर BJP नेताओं में मारपीट: मंच पर जगह पाने के लिए आपस में भिड़े, लात-घूंसे भी चले…देखिये Video


सूरजपुर, 3 मार्च 2025–  सूरजपुर के धोन्धा गांव में आयोजित कृषि महाविद्यालय भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच मंच पर जोरदार विवाद और हाथापाई देखने को मिली। यह कार्यक्रम प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम और प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते की उपस्थित में आयोजित किया गया था, लेकिन आयोजन में अप्रत्याशित तनाव का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर ब्लॉक के धोन्धा में कृषि महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम और प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते मुख्य रूप से मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठने और स्थान को लेकर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी अनूप गुप्ता और मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों नेता मंच पर ही एक-दूसरे से उलझ पड़े। स्थिति इतनी बढ़ी कि हाथापाई की नौबत आ गई। कुछ ही देर में बातचीत तेज बहस में बदल गई और दोनों नेता एक दूसरे से उलझ पड़े। तेजी से बढ़ती बहस के बीच हाथापाई और अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच में आकर मामला शांत कराया, लेकिन यह घटना कार्यक्रम की गरिमा को प्रभावित करने वाली रही।

स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के अनुसार इस घटना के पीछे पार्टी में लंबे समय से चल रही गुटबाजी और मंच व्यवस्था को लेकर असंतोष का उभरना मुख्य वजह माना जा रहा है। कार्यक्रम से पहले भी कथित तौर पर अलग-अलग नेताओं के बीच बैठने और कार्यक्रम संचालन को लेकर कई बार मतभेद दर्ज किए गए थे, जो आज सार्वजनिक रूप से सामने आ गए।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp