LIVE UPDATE

CG Suspend News: असिस्टेंट इंजीनियर और एक शिक्षक निलंबित, इस मामले में हुई कार्रवाई, आदेश जारी

  • कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की कार्रवाई

बिलासपुर, 28 फरवरी 2025/निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर दो शासकीय कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। इनमें जलसंसाधन विभाग के सहायक अभियंता पौलुस बड़ा एवं सहायक शिक्षक विजय कुमार केने शामिल हैं। दोनों निर्वाचन कार्य के दौरान नशे की हालत में पाए गए।

जारी आदेश के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रथम चरण में जनपद पंचायत मस्तूरी में 17 फरवरी को मतदान दिवस में  पौलुस बड़ा सहायक अभियंता (सेक्टर अधिकारी) द्वारा शराब का सेवन कर सेक्टर अधिकारी के कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरती गई, जिससे मतदान का कार्य प्रभावित हुआ। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं 23 के प्रतिकूल होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री पौलुस बड़ा का मुख्यालय मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
दो साल से रिलेशनशिप में थे दोनों….छत से गिरकर युवक की मौत, युवती के बयान से खुलासा-सुसाइड नहीं, हादसा
दो साल से रिलेशनशिप में थे दोनों….छत से गिरकर युवक की मौत, युवती के बयान से खुलासा-सुसाइड नहीं, हादसा
April 24, 2026
बिलासपुर, 24 अप्रैल 2026. बिलासपुर में 22 अप्रैल की रात तीन मंजिला इमारत से गिरने वाले युवक-युवती के मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी प्रकार नगर पालिका आम निर्वाचन के तहत नगर पालिक निगम बिलासपुर में मतदान कराने शासकीय प्राथमिक शाला कड़ार के सहायक शिक्षक विजय कुमार केने को मतदान अधिकारी 2 नियुक्त किया गया था। 10 फरवरी को मतदान सामग्री वितरण के दौरान  विजय कुमार केने मदिरा पार कर नशे की हालत में पाए गए।

लोक सेवक के रूप में विजय कुमार केने का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 23 के प्रतिकूल होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री केने का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिल्हा नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles