LIVE UPDATE

बोलेरो की टायर फटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 की हालत गंभीर, नेशनल हाइवे में हुआ ये हादसा

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर एक बड़ा सड़क हादसा होने से बोलेरों में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं 4 गंभीर रूप से घायल है, घायलों का इलाज सिम्स में चल रहा है, वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सरगांव पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे मार्ग से बोलेरो बिलासपुर की ओर जा रही थी, इसी दौरान सरगांव के पास गाड़ी का टायर फट गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, बताया जा रहा है कि बोलेरो की टायर रोड में निकले छड़ के पड़ने से सामने की टायर फट गई। बोलेरो में 7 लोग सवार थे इनमें से तीन लोगों की मौत मौके पर हो गई , वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज सिम्स बिलासपुर में चल रहा है। यह हादसा सरगांव थाना क्षेत्र के किरना गांव के पास हुआ है। मृतक बलौदाबाजार जिले के हिरमी निवासी बताए जा रहे है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur में आधी रात बदमाशों का तांडव; 20+ गुंडों ने युवक को घेरा, लाठी-डंडों से जमकर हमला, इलाके में दहशत…पुलिस ने दर्ज किया केस
Bilaspur में आधी रात बदमाशों का तांडव; 20+ गुंडों ने युवक को घेरा, लाठी-डंडों से जमकर हमला, इलाके में दहशत…पुलिस ने दर्ज किया केस
April 27, 2026
बिलासपुर, 27 अप्रैल 2025। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक खौफनाक वारदात सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles