LIVE UPDATE

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर युवक को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर, आरोपी फरार

राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की, संवेदनशील इलाके में दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है आरोपियों ने युवक की हत्या की नियत से दो राउंड गोली चलाई।

जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल के पास साहिल खान नाम के एक युवक पर अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की, आरोपियों ने दो राउंड गोली साहिल पर चलाई जिसमें से एक गोली साहिल को छू कर निकल गई है, वहीं दूसरी गोली युवक के गले में फस गई, युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिनदहाड़े गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। गोली लगने के बाद साहिल खान को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया। गोली चलाने के बाद युवक फरार हो गए है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur में आधी रात बदमाशों का तांडव; 20+ गुंडों ने युवक को घेरा, लाठी-डंडों से जमकर हमला, इलाके में दहशत…पुलिस ने दर्ज किया केस
Bilaspur में आधी रात बदमाशों का तांडव; 20+ गुंडों ने युवक को घेरा, लाठी-डंडों से जमकर हमला, इलाके में दहशत…पुलिस ने दर्ज किया केस
April 27, 2026
बिलासपुर, 27 अप्रैल 2025। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक खौफनाक वारदात सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles