LIVE UPDATE

BJP नेता के बेटे को कार ने कुचला, बच्चे की हुई मौत, अध्यक्ष ने जान-बूझकर कुचलने का लगाया आरोप, देखें वीडियो

अंबिकापुर। बीजेपी नेता के बेटे का कार में कुचलने से मौत हो गई है, 6 वर्षीय बालक को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान मासूम बच्चे की मौत हो गई, परिजनों ने आरोपी चालक पर जान बूझकर कुचलने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता धीरज सिंहदेव बलरामपुर से अपने पत्नी और बच्चों के साथ अपनी बहन की घर वसुंधरा कॉलोनी अंबिकापुर गए हुए थे, उनके बेटा स्वतंत्र सिंहदेव घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहे थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने मासूम बच्चे को कुचल दिया, बच्चे को इलाज के लिए बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर 2.0 की शुरुआत: CM विष्णुदेव साय ने PM मोदी को मानसून बाद दौरे का न्योता दिया, 360° विकास का मेगा ब्लूप्रिंट सौंपा
बस्तर 2.0 की शुरुआत: CM विष्णुदेव साय ने PM मोदी को मानसून बाद दौरे का न्योता दिया, 360° विकास का मेगा ब्लूप्रिंट सौंपा
April 7, 2026
नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2026- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं बीजेपी नेता के जीजा ने आरोपी पर आरोप लगाया है उसने पुरानी रंजिश के चलते है जान बूझकर कुचला है, बीजेपी नेता के जीजा अभिषेक सिंह वसुंधरा कॉलोनी के अध्यक्ष है,अभिषेक सिंह ने पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन में कहा कि आरोपी कार चालक अनमोल सिन्हा अक्सर किसी लड़की के चक्कर में कॉलोनी में आया करता था, कॉलोनी के अध्यक्ष होने के नाते अभिषेक सिंह ने आरोपी अनमोल सिन्हा को कई बार मना किया था, दो तीन बार डांट भी लगाई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सरकारी डॉक्टरों को बड़ी राहत: अब PG के लिए मिल सकेगी 3 साल की छुट्टी, स्वास्थ्य विभाग का आदेश जारी
CG-सरकारी डॉक्टरों को बड़ी राहत: अब PG के लिए मिल सकेगी 3 साल की छुट्टी, स्वास्थ्य विभाग का आदेश जारी
April 7, 2026
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी डॉक्टरों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम निर्णय लिया है। स्वास्थ्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles