LIVE UPDATE

जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा गंभीर, कई लोगों की आंखो की गई रोशनी

जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत हो गई है, वही 40 से ज्यादा लोगों को स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, वहीं इस पूरे मामले में मीडिया से बात करते हुए बिहार के डीजीपी आलोक राज ने इस घटना को लेकर कहा कि निश्चित तौर पर चूक हुई है. जिन लोगों की संलिप्तता है उन पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस घटना के बाद विपक्ष के साथ स्थानीय लोगों ने भी सरकार और पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि पुलिस की देख रेख में इलाके में शराब का धंधा फल फूल रहा था, प्रशासन की तरफ से छूट मिलने के कारण ही अवैध शराब की बिक्री हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
रेलवे ने बदले रिफंड के नियम; लेट टिकट कैंसिलेशन पर ZERO रिफंड, रेलवे ने सख्त किए नियम
रेलवे ने बदले रिफंड के नियम; लेट टिकट कैंसिलेशन पर ZERO रिफंड, रेलवे ने सख्त किए नियम
April 1, 2026
1 अप्रैल 2026 से भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए हैं। नए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जहरीली शराब पीने से अस्पताल में भर्ती शैलेश साहू ने बताया कि उन्होंने 50 रुपये में शराब की पॉलीथिन खरीद कर शराब पी थी, जिसके बाद उनके तबियत बिगड़ने लगी, शैलेश ने बताया कि वे मछली बेचने के लिए गया हुआ था इसी दौरान 50 रूपये में पॉलीथिन में बिक रहे शराब को खरीद कर पी, शराब पीने के बाद से अचानक उसकी आंख के पास अंधेरा छाने लगा और पेट में दर्द होने लगी. जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया है।

बता दें कि बिहार के सीवान और छपरा में जहरीली शराब से 30 लोगों की मौतें हुई हो गई है, वही कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी को उम्रकैद: जग्गी मर्डर केस में बड़ा फैसला, अमित जोगी दोषी करार, उम्रकैद की सजा
अमित जोगी को उम्रकैद: जग्गी मर्डर केस में बड़ा फैसला, अमित जोगी दोषी करार, उम्रकैद की सजा
April 6, 2026
बिलासपुर, 6 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए बड़ा निर्णय दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं डीजीपी ने बताया की शराब की निर्माण, भंडारण, सप्लाई करने माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, वहीं डीजीपी आलोक राज ने कहा कि जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai meets PM: Presents Bastar 2.0 development blueprint to PM Narendra Modi, invites him to visit Chhattisgarh
CM Vishnu Deo Sai meets PM: Presents Bastar 2.0 development blueprint to PM Narendra Modi, invites him to visit Chhattisgarh
April 7, 2026
New Delhi, April 7, 2026: Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai today met Prime Minister Narendra Modi and presented a...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles