LIVE UPDATE

Liquor Policy: शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिर्फ 99 रुपये में मिलेंगे सारे ब्रांड के शराब, सरकार ने बनाई नई निति

Liquor Policy:  शराब के शौकीन लोगों के खुशखबरी सामने आ रही है, प्रदेश सरकार ने सभी राज्यवासियों के लिए सस्ती शराब का बंदोबस्त कर दिया है,आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार ने सभी शौकीनों के लिए नई नीति तैयार की है, जिसमें कम कीमतों में शराब दी जाएगी।

 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में बुधवार को अमरावती में स्टेट कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें राज्य की नई शराब नीति को मंजूरी दी गई. नई नीति में राज्य सरकार ने सभी ब्रांड की शराब की कीमतों को कम कर दिया है. नए नियम लागू होने के बाद आंध्र प्रदेश में लोग सिर्फ 99 रुपये में किसी भी ब्रांड की शराब खरीद सकेंगे. नए नियम अगले महीने की शुरुआत से यानी 1 अक्टूबर से लागू होने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिर्फ 99 रुपये में पसंदीदा ब्रांड
दी हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश सरकार की नई नीति के लागू होने पर ग्राहक किसी भी स्थापित ब्रांड की शराब के 180 एमएल वाले पैक को सिर्फ 99 रुपये में खरीद पाएंगे. आंध्र प्रदेश सरकार का कहना है कि उसने नई शराब नीति तैयार करने में क्वालिटी, क्वांटिटी और अफोर्डेबिलिटी को सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।

CG Cabinet Meeting: साय सरकार की कैबिनेट बैठक परसों, राज्योत्सव, धान खरीदी, नक्सलवाद समेत कई मुद्दों पर लिए जा सकते हैं अहम फैसले

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Liquor Policy:  साल के लिए लाइसेंस, ज्यादा देर तक खुलेंगी दुकान
नई नीति में कई अन्य बड़े बदलाव भी किए गए हैं. अब आंध्र प्रदेश में शराब की दुकानों को लॉटरी सिस्टम से 2 साल के लिए लाइसेंस दिए जाएंगे. राज्य में शराब की दुकानें अब निजी हाथों में जाएंगी. सरकार ने साथ ही इन दुकानों के खुलने के समय को भी बढ़ाने का निर्णय लिया है. नए नियम के लागू होने के बाद आंध्र प्रदेश में शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खोली जा सकेंगी।

दुकान चलाने वालों को 20 फीसदी प्रॉफिट
नई नीति में लाइसेंस पाने के लिए 2 लाख रुपये का आवेदन शुल्क लगेगा, जो रिफंडेबल नहीं होगा. लाइसेंस फी के लिए चार स्लैब निर्धारित किए गए हैं, जो 50 लाख रुपये से 85 लाख रुपये तक हैं. 10 फीसदी दुकानें ताड़ी निकालने वालों के लिए आरक्षित रहेंगी. राज्य में शराब की 15 प्रीमियम दुकानें खोलने का भी लक्ष्य है, जिन्हें 5 साल के लिए लाइसेंस दिया जाएगा. नई नीति के तहत शराब की दुकान चलाने वालों को उनकी बिक्री का 20 फीसदी हिस्सा मुनाफे में मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
April 23, 2026
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व विधायक अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार की इतनी बढ़ जाएगी कमाई
नायडू सरकार का मानना है कि नई शराब नीति के लागू होने से आंध्र प्रदेश के राजस्व में करीब 2 हजार करोड़ रुपये का जबरदस्त इजाफा होगा. इसके साथ ही आंध्र प्रदेश सरकार को लगता है कि नई नीति से राज्य में अपराधों को काबू करने में भी मदद मिलेगी. इस बदलाव से राज्य में शराब की तस्करी पर भी लगाम लगने की उम्मीद है।

Related Articles