CG MLA Devendra Yadav: देवेंद्र यादव को कोर्ट से बड़ा झटका, दूसरी बार जमानत याचिका खारिज, अभी इतने दिन और रहना होगा जेल में


CG MLA Devendra Yadav: बलौदाबाजार हिंसा मामले में कोर्ट ने जेल में बंद भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की जमानत याचिका दूसरी बार खारिज कर दी गई है, जमानत को लेकर विधायक के वकील ने बलौदाबाजार प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के समक्ष याचिका लगाई थी, जिसे सुनवाई के बाद कोर्ट ने खारिज कर दिया है, बताया जा रहा है कि विधायक देवेंद्र यादव अब हाईकोर्ट का रुख करेंगे।

बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बलौदाबाजार के सीजेएम कोर्ट में पेशी हुई थी, जिस पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 30 सितम्बर तक बढ़ा दी है।

CG MLA Devendra Yadav: बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में पूछताछ के लिए विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने शुक्रवार 16 अगस्त को नोटिस मिला था, नोटिस जारी मिलने के बाद भी विधायक थाना में उपस्थित नहीं हुए थे, इससे पहले भी विधायक को नोटिस मिल चूका है, पूछताछ के लिए नहीं पहुंचने के बाद 17 अगस्त को बलौदाबाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 निवास पर पहुंची हुई थी, जहां विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था ।

Liquor Policy: शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिर्फ 99 रुपये में मिलेंगे सारे ब्रांड के शराब, सरकार ने बनाई नई निति

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पर 18 से ज्यादा गंभीर धाराओं में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जिसमें हिंसा भड़काने, साजिश रचने और जान से मारने के गंभीर आरोप हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp