LIVE UPDATE

पुनिया, TS सिंहदेव, महंत, कई कांग्रेस विधायक समेत हजारों कार्यकर्ता गिरफ्तार, मंडी गेट के पास जमकर झूमाझटकी, गहमागहमी का माहौल

मंत्री सीडी कांड के मामले में जेल भरो आंदोलन के दौरान राजीव भवन से निकले प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिंया, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, डॉ चरण दास महंत समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को लोधी पारा चौक के पास गिरफ्तार कर लिया गया  है| गिरफ्तार करने के बाद सभी को पंडरी तराई मैदान में रखा गया है | इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर झूमाझटकी हुई |
बता दें कि मंत्री राजेश मूणत सीडी कांड के मामले में सीबीआई स्पेशल कोर्ट के आदेश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को 14 दिनों के लिए जेल भेजे जाने के विरोध में कांग्रेस ने आज मंगलवार को  जेल भरो आंदोलन का एलान किया था, इसके तहत प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सहित प्रदेश भर के तमाम कांग्रेस नेता रायपुर पहुंचे थे | राजीव भवन में बैठक  के बाद भवन से जेल भरो आंदोलन के लिए निकले प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, चरण दास महंत, रविंद्र चौबे सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लोधी पारा चौक के पास गिरफ्तार कर लिए है, इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर झूमाझटकी हुई |

 

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसके बाद सभी को गिरफ्तार कर पंडरी तराई मैदान में अस्थाई जेल बनाकर रखा गया है | गिरफ्तार हुए कांग्रेस नेताओं में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, मोहम्मद अकबर, रविंद्र चौबे, महापौर प्रमोद दुबेब, मोतीलाल देवांगन, कवासी लखमा सहित कई विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने अपनी गिरफ्तारी दी |


रात से चल रहा गिरफ्तारी का सिलसिला
बता दें कि कल कांग्रेस के राजधानी जेल भरो आंदोलन के एलान के बाद  पुलिस ने रात से ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी करना शुरू कर दी है, प्रदेश के अधिकत्तर जिलों में पुलिस बल पहले से तैनात किया गया था, कांग्रेसियों को रायपुर पहुंचने से पहले ही अलग अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया गया था | और  गिरफ्तारी का सिलसिला अभी तक जारी है | कांग्रेस के विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है,रेलवे स्टेशन से लेकर सेंट्रल जेल तक की कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी है |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles