LIVE UPDATE

CM Announcement : बेलतरा उप-तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा, पुलिस चौकी खोलने की भी घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अटल विकास यात्रा के दौरान बेलतरा में आमसभा को संबोधित करते हुए बेलतरा को करोड़ों की सौगात दी, आम सभा में मुख्यमंत्री ने बेलतरा उपतहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा और पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की ।
बता दें कि आज मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अटल विकास यात्रा के दौरान बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आमसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नीयत और नीति साफ हो तो राज्य बड़े से बड़े सपने को पूरा कर सकता है। प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम हितग्राही तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है। वही  प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि  बिलासपुर जिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरण में राज्य में सबसे आगे है । यहां 1 लाख 80 हजार से अधिक महिलाओं को गैस कनेक्शन मिल चुका है, जो राज्य में सर्वाधिक है ।
आमसभा में बेलतरा विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, सांसद लखन लाल साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पांडे, छत्तीसगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, बिलासपुर महापौर किशोर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक: आम जनता से शालीनता से पेश आएं, लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक: आम जनता से शालीनता से पेश आएं, लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासनिक व्यवस्था को जनकेंद्रित और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से शासकीय अधिकारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेलतरा को दिए करोड़ों का सौगात 

अटल विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बेलतरा में 88 करोड़ 49 लाख के 49 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया । जिसमें भूमिपूजन किए जाने वाले कार्यों में बिलासपुर विश्वविद्यालय भवन निर्माण, शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर में ऑडिटोरियम भवन, सेंदरी मुख्य मार्ग से रमतला होते हुये मोपका बाईपास शामिल है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नवीन शासकीय पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण, कोनी बिरकोना मार्ग, बसंत विहार चौक बिलासपुर से बहतराई मार्ग का लोकार्पण किया । मुख्यमंत्री ने इस दौरान  206 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत उज्ज्वल गैस कनेक्शन, स्मार्ट फोन, आयुष्मान कार्ड, चरण पादुका, टिफ़िन, सौर सुजला सोलर पंप आदि सामग्री वितरण भी किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
May 1, 2026
बिलासपुर, 01 मई 2026। शहर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनता को मिल रही है योजनाओं का लाभ 

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
May 8, 2026
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभा मे लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि बेलतरा में विधानसभा उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक बद्रीधर दीवान जी ने प्रत्येक योजना का बेहतर क्रियान्वयन कराया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  राज्य सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग को योजनाओं का बेहतर लाभ दिया जा रहा है। गरीबों को सस्ता चावल, स्मार्टफोन,श्रमिकों को साइकिल, गर्भवती महिलाओं को महतारी एक्सप्रेस की सुविधा मिल रही है। राज्य सरकार द्वारा गांव , गरीब और किसान को ध्यान में रखकर योजनाऐं बनाई गई हैं। किसानों को फ्लेट रेट पर बिजली की सुविधा दी जा रही है। इस बार किसानों को धान खरीदी के समय समर्थन मूल्य के साथ बोनस राशि का भुगतान भी कर दिया जाएगा। पूरे देश मे धान खरीदी की सबसे बेहतर व्यवस्था हमारे राज्य की ही है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों को नीम कोटेड यूरिया देने की शुरआत की गई है जिससे नकली यूरिया बाजार से पूरी तरह खत्म हो गया है। बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सभी 27 जिलों में कौशल उन्नयन केंद्र खोले गए हैं जहाँ से युवाओं को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। गरीबों को बेहतर इलाज की सुविधा मिले इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान योजना शुरू की गई है । जिसमें 5 लाख तक का इलाज कराया जा सकेगा ।

Related Articles