LIVE UPDATE

PM मोदी को काला झंडा दिखाने जा रहे कांग्रेसियों की धरपकड़ शुरू!…धमतरी विधायक, प्रदेश महासचिव, जांजगीर-चाम्पा के युकां अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और जिला प्रवक्ता गिरफ्तार

एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान कांग्रेसी नेता विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर सरक्षा के मद्देनजर प्रदेश के सभी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। खबर आ रही है कि पुलिस ने काला झंडा दिखाने के लिए रवाना कांग्रेसियों की धड़ पकड़ शुरू कर दी है |  सुरक्षा के मद्देनजर जांजगीर-चांपा एसपी ने यहां के सभी प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है । धमतरी विधायक होरा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव उत्तम वासुदेव समेत जांजगीर चाम्पा के कई कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है ।


बता दें कि नरेंद्र मोदी आज जांजगीर-चांपा में एक किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे । वहीं कांग्रेसी बिलासपुर में कांग्रेस भवन में घुसकर लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काला झंडा दिखाएँगे | भूपेश बलौदा बजार, टीएस सिंहदेव अकलतरा और महंत चाँपा से होते हुए सभा स्थल तक पहुंचेंगे । सुरक्षा के मद्देनजर जांजगीर-चांपा एसपी ने यहां के सभी प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है ।  सभी प्रवेश मार्गों में बैरिकेट लगाया गया है ताकि कांग्रेसी नेताओं को रास्ते पर ही गिरफ्तार किया जा सके ।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार देरराती धमतरी विधायक गुरमुख सिंह होरा गिरफ्तार कर लिए गए थे, आज रास्ते में प्रदेश कांग्रेस महासचिव उत्तम वासुदेव गिरफ्तार कर लिया गया है । इसी तरह से जांजगीर चाम्पा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, शहर अध्यक्ष विवेक सिसोदिया, जिला प्रवक्ता रफहीम सिद्द्की को पुलिस गिरफ्तार करके किसी अज्ञात जगह में अभी उन्हें रखा है | इस दौरान पेंड्रा से प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अस्थाई जेल बनाकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर में रखा गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *