छत्तीसगढ़ खबरें

एएसपी का निधन : CG- एडिशनल एसपी की मौत, अस्पताल में ईलाज के दौरान हुई मौत…


छत्तीसगढ़ के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया का अस्पताल में बुधवार की रात निधन हो गया। वह बलरामपुर जिले के एडिशनल एसपी थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले निमेष को पीलिया हुआ था। राजनांदगांव जिले के पदुमतरा गांव के रहने वाले निमेश बरैया कई जिलों में CSP/SDOP/रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके है।

जानकारी के अनुसार पहले बलरामपुर के लोकल अस्पताल में उनका इलाज कराया गया. वहां जब उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, तो फिर रायपुर के सुयश अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जिंदगी और मौत से जूझते हुए बुधवार को मौत ने जंग जीत ली।

बता दे की निमेश बरैया युवाओ के चहेते और सबके दिलो में राज करने वाले इंसान रहे। जिस जिले में उनकी पोस्टिंग रही, लोगो के बीच वे काफी लोकप्रिय रहे। पुलिस विभाग में रहकर लोगो की मदद करना और सबसे मिलकर रहना इनकी आदत रही।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp