LIVE UPDATE

Bilaspur News; कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR…! पार्षद ने फर्जी रसीद के सहारे लाखों रूपयों में बेचा सरकारी दुकान, निगम कमिश्नर ने FIR दर्ज करने SP को लिखा पत्र, जानिए क्या है पूरा मामला

Bilaspur News. बिलासपुर नगर निगम में फर्जीवाड़ा का बड़ा मामला सामने आया है, वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद अमित ने कुमार सिंह ने फर्जी रसीद का सहारा लेकर शासकीय सम्पत्ति को बेचा है, इस मामले में निगम कमिश्नर अमित कुमार ने कांग्रेस पार्षद अमित कुमार सिंह के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने एसपी रजनेश सिंह को पात्र लिखा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर के टॉप टैक्स डिफॉल्टर्स बेनकाब: नगर निगम की हिट लिस्ट में गुंबर, टुटेजा, अग्रवाल समेत कई बड़े नाम, संपत्ति की होगी कुर्की…देखें लिस्ट
बिलासपुर के टॉप टैक्स डिफॉल्टर्स बेनकाब: नगर निगम की हिट लिस्ट में गुंबर, टुटेजा, अग्रवाल समेत कई बड़े नाम, संपत्ति की होगी कुर्की…देखें लिस्ट
March 30, 2026
बिलासपुर, 30 मार्च 2026. नगर निगम ने शहर के बड़े बकायादारों पर शिकंजा कसते हुए टॉप डिफॉल्टर्स की सूची सार्वजनिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार निगम प्रशासन ने बहतराई रोड में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत दुकानों का निर्माण किया है। कुछ दुकानों का आवंटन हो चुका है, जबकि कई दुकान अभी तक आवंटित नहीं किया गया है, आवंटन के लिए निगम प्रशासन तैयारी कर ही रहा था, इसी बीच निगम कमिश्नर को जानकारी मिली कि वार्ड क्रमांक 50 का स्थानीय पार्षद अमित कुमार सिंह फर्जी रसीद काटकर लोगों को दुकान आबंटित किया है।

मामले को गंभीरता से लेते निगम कमिश्नर अमित कुमार ने पूरे मामले की जांच चार सदस्यीय टीम का गठन किया। जांच टीम में सम्पदा शाखा प्रभारी सती यादव, जोन क्रमांक 7 कमिश्नर अरूण कुमार साहू, जोन क्रमांक 7 सहायक अभियंता सोम शेखर विश्वकर्मा और बाजार शाखा सहायक कार्यालय अधीक्षक राजेश देवांगन को शामिल किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निगम की जांच टीम जब जांच के लिए पहुंची तो पता चला कि वार्ड क्रमांक 50 के कांग्रेस पार्षद अमित कुमार सिंह ने रूपया लेकर सरकारी दुकान का फर्जीवाड़ा कर आवंटित किया है। मामले की जांच रिपोर्ट निगम आयुक्त अमित कुमार को सौंपा गया, जांच में पाया गया कि फर्जी रसीद बुक क्रमांक 1550 और 1551 से फर्जी रसीद काटकर अमित कुमार सिंह ने निगम के नाम से रूपया लिया है, निगम कमिश्नर ने जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कप्तान को लिखे पत्र में बताया है कि  आरोपी पार्षद के खिलाफ तत्काल अपराध दर्ज किया जाए। इस मामले में एसपी बिलासपुर जल्द कारवाई कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके” प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके” प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
March 30, 2026
केबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और सरगुजा सांसद ने विमान सेवा के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles