LIVE UPDATE

हाथ में भगवद गीता और ब्रिटेन की संसद में शपथ…ताकते रह गए सब…कौन हैं शिवानी राजा जिन्होंने हासिल की सबसे बड़ी जीत

दिल्ली। ब्रिटेन में 14 सालों बाद लेबर पार्टी की सरकार बनी है। वहीं, इस बार भारतीय मूल के 29 सांसदों को आम चुनाव में जीत मिली। लेबर पार्टी के 19 भारतीय सांसद चुनकर हाउस ऑफ कॉमंस जाएंगे। वहीं, कंजरवेटिव पार्टी से 7 भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत हासिल की है।

इन भारतीय मूल की सांसदों में से एक भारत के गुजराती मूल की उम्मीदवार शिवानी राजा ने लीसेस्टर ईस्ट सीट से जीत हासिल की है। हाउस ऑफ कॉमंस में शपथ ग्रहण के दौरान शिवानी राजा के हाथों में गीता की किताब थी। उन्होंने गीता की किताब को अपने हाथ में रखकर सांसद की शपथ ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद शिवाना राजा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,”लीसेस्टर ईस्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज सांसद में शपथ लेना सम्मान की बात है। मुझे गीता पर महामहिम राजा चार्ल्स के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेने पर वास्तव में गर्व है।”

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कौन हैं शिवाना राजा

ब्रिटेन में भारतीय समुदायों के बीच शिवानी राजा की काफी लोकप्रिय हैं। कंजरवेटिव उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने 14,526 वोट हासिल किए और लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल से 4,426 वोटों से हराया। शिवानी राजा का जन्म भी लीजेस्टर में हुआ है। उन्होंने हेरिक प्राइमरी, सोअर वैली कॉलेज, विगेस्टन और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय कॉलेज से पढ़ाई की। वो गुजराती मूल की हैं और उनका परिवार दीव से ताल्लुक रखता है। चुनाव के दौरान उन्होंने ब्रिटेन में गुजरात खासकर दीव के रहने वाले लोगों को लुभाने की खूब कोशिश की।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles