LIVE UPDATE

CG-सरकार का सराहनीय कदम : अब मितानिनों को ऑनलाइन मिलेगा मानदेय, मुख्यमंत्री कल मितानिनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे पैसा

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 जुलाई को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि दिए जाने की व्यवस्था का शुभारंभ करने के साथ ही सीधे उनके बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि अंतरित करेंगे। राज्य स्तर से मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का भुगतान पारदर्शी प्रशासन की ओर छत्तीसगढ़ सरकार का एक और कदम है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का यह कार्यक्रम 12 जुलाई पूर्वान्ह 11 बजे से रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव तथा विजय शर्मा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल: तिहरे हत्याकांड के कैदी ने पत्थर से कुचलकर की साथी बंदी की हत्या, जेल महकमे में मचा हड़कंप
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल: तिहरे हत्याकांड के कैदी ने पत्थर से कुचलकर की साथी बंदी की हत्या, जेल महकमे में मचा हड़कंप
June 23, 2026
बिलासपुर, 23 जून 2026। न्यायधानी की हाई-सिक्योरिटी वाली केंद्रीय जेल (सेंट्रल जेल) बिलासपुर से मंगलवार को एक रोंगटे खड़े कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब और इंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
लखनऊ अग्निकांड के बाद बिलासपुर प्रशासन अलर्ट: कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की सघन जांच शुरू, फायर सेफ्टी और इमरजेंसी निकास की हो रही पड़ताल
लखनऊ अग्निकांड के बाद बिलासपुर प्रशासन अलर्ट: कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की सघन जांच शुरू, फायर सेफ्टी और इमरजेंसी निकास की हो रही पड़ताल
June 23, 2026
बिलासपुर, 23 जून 2026। लखनऊ के अलीगंज इलाके में कोचिंग सेंटर में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद बिलासपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp