LIVE UPDATE

CG निलंबित ब्रेकिंग: कलेक्टर ने सहायक शिक्षक को किया निलंबित, महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का लगा आरोप, थाने में FIR दर्ज

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने सहायक शिक्षक (टी)प्राथमिक शाला लोधिया को महिला कर्मचारी से अभद्र व्यवहार तथा वाट्सअप के माध्यम से अश्लील चैट के मामले में आरोपी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में पटेल को कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पुसौर में संलग्न किया गया है। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक (टी) ताराचंद पटेल प्राथमिक शाला लोधिया की ड्यूटी लोकसभा निर्वाचन-2024 में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 18-खरसिया के दल काउंटर क्रमांक-16 में मतदान सामग्री वितरण एवं प्राप्ति कार्य में लगायी गई थी।

कार्यालय से दूरभाष पर प्रशिक्षण की सूचना दिए जाने पर सूचनाकर्ता महिला कर्मचारी से अभद्र व्यवहार किया गया तथा व्हाट्सअप के माध्यम से अश्लील चैट किया गया। सहायक शिक्षक ताराचंद पटेल का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों का उल्लंघन है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सह अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया के उपरोक्त प्रतिवेदन से सहमत होते हुए ताराचंद पटेल को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1956 के नियम 09 के अधीन तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा आरोप पत्र जारी करने हेतु निर्देशित किया गया है। पीडि़त की शिकायत पर थाना खरसिया में एफ.आई.आर.दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी फरार है, पुलिस द्वारा टीम गठित कर पतासाजी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सूरजपुर जिला के रामानुजनगर-पटना में आयोजित समाधान शिविर में आमजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *